भोजपुरीमनोरंजनविडियोज़

Khesari Lal-Akshara Singh Romance Video : खेसारी लाल और अक्षरा सिंह की जोड़ी छाई इंटरनेट पर, किया ऐसा रोमांटिक डांस की हर कोई हो गया दीवाना

Khesari Lal-Akshara Singh Dance Video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल जब भी रोमांटिक मूड में दिखाई देते हैं तो हर कोई इनको देखने के लिए बेताब हो जाता है।सोशल मीडिया पर यह हमेशा छाए रहते हैं। हालांकि खेसारी लाल हमेशा किसी ने किसी वजह से विवादों में भी आ जाते हैं लेकिन उनके चाहने वालों के मन में उनके लिए प्यार कभी कम नहीं होता है। ऐसे में इनका एक खूबसूरत रोमांटिक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनकी जोड़ी अक्षरा सिंह के साथ दिखाई दे रही है।लोग इन दोनों को बेहद पसंद कर रहे हैं।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव दोनों का ही नाम काफी मशहूर है और दोनों की जोड़ी भी हर किसी को पसंद आती है। हाल ही में इनका एक गाना रिलीज हुआ है जो लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है और अब यह दोनों इस गाने की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं।

अपने अनोखे अंदाज़ खूबसूरती से सभी को अपना दीवाना बनाने वाली अक्षरा एक बार फिर से हंगामा मचा रहे हैं।उन्होंने वैलेंटाइन डे पर खेसारी लाल के साथ एक अपना नया गाना रिलीज किया है जिसका प्रोमो अक्षरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी किया है।

इस वीडियो में दोनों का रोमांस देख दर्शक हैरान रह गए हैं। बता दें कि दोनों ही एक्टर्स इससे पहले ‘पानी पानी’ गाने में साथ नजर आए थे।
उनके इस गाने के हिट होने के बाद एक बार फिर से दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया का पर बढ़ा रही है यह गाना 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगा जिसका टीजर 3 फरवरी को आने वाला है।

ये भी पढें  OTT Release This Week : इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होगी यह फ़िल्में और वेब सीरीज देखिए कौन है किस से आगे

अक्षरा ने इसका प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, ”वैलेंटाइन-डे स्पेशल सॉन्ग, क्या आप सभी तैयार हैं, 3 तारीख को इसका टीजर आ रहा है।” एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह और खेसारी लाल दोनों ही भोजपुरी जगत के स्टार एक्टर्स हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी छाए रहते हैं। दोनों ही बिगबॉस शो का हिस्सा रह चुके हैं।
भोजपुर दर्शन इन दोनों को साथ में देखना काफी पसंद करते हैं। खेसारी लाल आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस से बात भी करते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। ऐसे में एक बार खेसारी लाल अपने किसी शो में नहीं पहुंच पाए थे जिसके बाद वहां जमकर हंगामा भी हुआ था।