लव क्राइम

Sas Damad Affair : सास और दामाद ने पार कर दी शर्म की सारी हदें, बातें सुनकर पुलिस भी हो गई हैरान

सास और दामाद का रिश्ता हमेशा से ही मां बेटे जैसा पवित्र रिश्ता माना गया है लेकिन वही सास और दामाद के इस रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है जो बिहार से है। यहां दामाद ने अपनी विधवा सास की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। इसके पीछे की वजह बात यह बताई जा रही है कि दामाद सास पर बार-बार संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था और सास ऐसा करने से इनकार कर देती थी।इसके बाद दामाद ने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है और दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना गया के टिकारी थाना क्षेत्र की है जहां 17 मई को एक दामाद ने सास की निर्मम हत्या की थी। जब उसकी सास घर में सोई हुई थी तभी उसने धारदार हथियार से उसका गला काट दिया था जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी थी। टिकारी थाने में केस दर्ज होने के बाद जांच टीम का गठन किया गया था। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया और जब उससे पूछताछ की गई तो उसने पूरे मामले का खुलासा किया।आरोपी दामाद ने बताया की शादी के बाद उसकी विधवा सास से उसे प्यार हो गया था और वह सास के साथ अवैध संबंध बनाना चाहता था। बार-बार नाजायज संबंध बनाने के लिए वह उसे मजबूर भी करता था लेकिन सास इनकार कर देती थी। इसके बाद दामाद अपने घर भी चला गया लेकिन बाद में दामाद को यह भी पता चला कि उसकी सास उसे छोड़कर अन्य लोगों के साथ भी नाजायज संबंध बना रही है।

ये भी पढें  Up Latest News : एक लड़की का दिल आया अपनी ही सहेली पर, 2 साल बाद की शादी, अब रह रही हैं ऐसे

इसके बाद दामाद ने अपना आपा खो दिया और वह बर्दाश्त नहीं कर पाया उसने अपने हाथ में धारदार हथियार लिया और ससुराल चला गया जहां उसने अपनी सोई हुई विधवा सास को मार डाला। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है। वही घटना में जिस धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया था उसे भी बरामद कर लिया गया है। मामले का खुलासा होने के बाद परिवार के लोग भी हैरान हैं। वही इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है।