अजब-गजबभारत की खबरें

Scientists found Green Anaconda : वैज्ञानिकों को मिला ग्रीन एनाकोंडा, प्रजाति को देखकर डरे सभी, है सांपों की सबसे खतरनाक प्रजाति

आपको बता दे की अमेजॉन के जंगलों में ग्रीन एनाकोंडा की एक प्रजाति को खोजा गया है. इसके सामने आने पर अब वैज्ञानिक भी काफी हैरान हो रहे हैं. इस नए सांप का आकार काफी बड़ा है और इसका सर इंसानी सिर के आकार का है। यह सांप 26 फीट लंबा है।

यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड के प्रोफेसर ब्रायन जी फ्राई ने इस खोज के बारे में कहा की “हमारा नया शोध इस शानदार प्राणी के प्रति वैज्ञानिक समझ को बढ़ाता है, जिससे पता चलता है कि यह वास्तव में अनुवांशिक रूप से दो अलग-अलग प्रजातिया हैं।”

आपको बता दे की करीब 1 करोड़ साल पहले ग्रीन एनाकोंडा आनुवंशिक रूप से अलग हो गए थे।वर्तमान में ग्रीन एनाकोंडा को दुनिया का सबसे लंबा और भारी सांप बताया जा रहा है। ग्रीन एनाकोंडा भारत के किसी भी स्थान पर नहीं पाए जाते हैं।

ये भी पढें  Animal Box Office : अनिल कपूर को लगा एनिमल कमाएगी 350 करोड़ रुपये जबकि रश्मिका ने कहा 300 करोड़ जाने फिल्म ने कितनी की कमाई?

यह दक्षिणी अमेरिका की नदियों में पाए जाते हैं। यह काफी फुर्तीले होते हैं और अपने शिकार को जकड़ लेते हैं। इसके बाद ये अपने शिकार को दाम घोटकर मार डालते हैं। इसके बाद में ग्रीन एनाकोंडा अपने शिकार को निगल लेते हैं। आपको बता दें की ग्रीन एनाकोंडा की चार प्रजातियां मिलती हैं।

जानकार बताते हैं की ग्रीन एनाकोंडा का वजन 250 किग्रा से ज्यादा हो सकता है। ग्रीन एनाकोंडा में जहर नहीं होता है लेकिन यह ताकतवर होते हैं। यह अपने लचीले और बड़े जबड़े से शिकार को निगल लेते हैं। शिकार को निकालने से पहले ग्रीन एनाकोंडा अपनी मजबूत पकड़ से उसको तोड़ डालते हैं।

ये भी पढें  Monkey And Fish Video Viral : मछली करना चाहती थी बंदर का शिकार,फिर उसने किया कुछ ऐसा कि आप भी देख कर हो जाएंगे हैरान

इसके बाद शिकार को लाचार अवस्था में यह निगल लेते हैं और अपना भोजन बना लेते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्रीन एनाकोंडा लगातार घटती संख्या की वजह से कम होते जा रहे हैं और इन पर अधिक निगरानी रखने की आवश्यकता है। यह एनाकोंडा पानी में अनुकूल होते हैं उनकी नाक और आंख उनके सिर पर होती है जिसके कारण यह पानी में रहते हुए भी सांस ले लेते हैं और अपने शिकार को देख लेते हैं।

ये सांप अधिकतर दक्षिण अमेरिका के अमेजन और ओरिनोको बेसिन के जटिल जल मार्गो पर रहते हैं। जानकारी दे दें की ये बड़े जानवरों तक को अपना शिकार बना लेते हैं। बता दें की ये चूहों, मगरमच्छ से लेकर हिरणों तक को ये अपना शिकार आसानी से बना लेते हैं।