भोजपुरीमनोरंजनविडियोज़

Pawan Singh and Akshara Singh Romance : पवन सिंह और अक्षरा सिंह का यह रोमांस देखकर आपको भी सर्दियों में आ जाएगा गर्मियों का मजा, देखें यह खटियातोड़ रोमांस

भोजपुरी सिनेमा की जबरदस्त जोड़ी रह चुकी पवन सिंह और अक्षरा सिंह को आज हर कोई जानता है और इनकी जोड़ी को बेहद पसंद भी किया जाता था लेकिन विवाद होने के बाद यह दोनों एक साथ नहीं दिखते हैं लेकिन उनके चाहने वाले आज भी इन्हें साथ में देखना चाहते हैं अब फैंस की यह इच्छा पूरी होती है या नहीं इसके बारे में तो नहीं कहा जा सकता लेकिन इनके पहले के जो गाने हैं वह काफी सोशल मीडिया पर ट्रेड करते हैं.

अक्षरा सिंह और पवन सिंह काफी लंबे समय से एक दूसरे के साथ नजर नहीं आए हैं क्योंकि अब दोनों की राहें अलग-अलग हो गई हैं लेकिन एक समय था जब इस जोड़ी ने बड़े पर्दे पर धमाल मचा रखा था. इसके साथ ही इनका रियल जिंदगी का कनेक्शन भी काफी करीबी था। एक वक्त पर तो यह भी खबरें आई थी कि अक्षरा सिंह और पवन सिंह एक दूसरे के साथ शादी करने जा रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि पवन सिंह की जिंदगी में ज्योति सिंह नाम की दूसरी लड़की आ गई। इसके बाद उन्होंने अक्षरा के साथ अपने सारे संबंध छोड़ दिए।

जब पवन सिंह ने ज्योति से शादी की थी तब अक्षरा सिंह हैरान रह गई थी,उन्हें यकीन ही नहीं हो था कि पवन सिंह उनके साथ ऐसा भी कर सकते हैं। खैर आज दोनों अपनी –अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं। इसी बीच पवन सिंह और अक्षरा का एक पुराना गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है।

भोजपुरी गाना ‘पातर छितर’ (Pattar Chootar Bhojpuri Song) में अक्षरा और पवन सिंह खूब ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने में दोनों की बॉन्डिंग जबरदस्त लग रही है और इसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। गाने के वीडियो में अक्षरा मराठी लुक में नजर आ रही है।वही पवन सिंह फुल दबंग स्टाइल में नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों जमकर एक दूसरे की बाहों में रोमांस कर रहे हैं। इनका रोमांटिक अंदाज देकर हर कोई बेसब्र हो रहा है।

ये भी पढें  Don 3 Movie : डॉन 3 में कियारा की पहली बार जोड़ी बनेगी रणवीर सिंह के साथ, फैंस हुए एक्साइड

आपको बता दें कि इस गाने को पवन सिंह और हनी बी ने एक साथ मिलकर गाया है, जबकि गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखा है। गाने को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। दोनों एक दूजे के बेहद ही ज्यादा करीब नजर आ रहे हैं।