धार्मिकभारत की खबरें

जाने कब है फागुन मास में महाशिवरात्रि और कब होगा होलिका दहन? कब जलेगी होली? जाने पूरी लिस्ट

Falgun Festivals 2024 List: यूं तो हिंदू कैलेंडर में हर महीने कोई ना कोई त्यौहार आता ही रहता है लेकिन फागुन मास एक विशेष महीना माना गया है। इस महीने में शिवजी, श्री कृष्णा और चंद्र देव की उपासना की जाती है। साथ ही इस महीने में होली भी पड़ती है। इसी महीने में महाशिवरात्रि का पर्व भी बनाया जाता है जिसमें कई लोग व्रत भी करते हैं तो आईए जानते हैं प्रमुख व्रत और त्योहारों की लिस्ट

हिंदू पंचांग के अनुसार 25 फरवरी दिन रविवार को फाल्गुन मास की शुरुआत हो रही है। फाल्गुन का महीना काफी महत्वपूर्ण महीना माना जाता है और यह हिंदू कैलेंडर के हिसाब से आखरी महीना भी होता है। धार्मिक दृष्टिकोण से कहा जाए तो यह बहुत शुभ भी माना जाता है। इस माह में शिवजी कृष्ण जी सभी की पूजा अर्चना की जाती है। इसी महीने में होली और महाशिवरात्रि जैसे त्यौहार भी पडते हैं।खास तौर पर मथुरा वृंदावन में तो फाल्गुन महीने में होली का अलग ही आनंद देखने को मिलता है ।होली हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण पर्व में से एक है। ऐसे में चलिए जानते हैं फाल्गुन महीने के प्रमुख व्रत और त्योहारों के बारे में…

फाल्गुन के प्रमुख व्रत और त्योहार

28 फरवरी, बुधवार – द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
3 मार्च, रविवार – भानु सप्तमी
4 मार्च, सोमवार – जानकी जयंती
6 मार्च, बुधवार – विजया एकादशी
8 मार्च, शुक्रवार – महाशिवरात्रि
10 मार्च, रविवार – फाल्गुन अमावस्या
12 मार्च, मंगलवार – फुलैरा दूज
13 मार्च, बुधवार – विनायक चतुर्थी
14 मार्च, गुरुवार – मीन संक्रांति
17 मार्च, रविवार – होलाष्टक का प्रारंभ
20 मार्च, बुधवार – आमलकी एकादशी
22 मार्च, शुक्रवार – शुक्र प्रदोष व्रत
24 मार्च, रविवार – फाल्गुन पूर्णिमा व्रत, होलिका दहन
25 मार्च, सोमवार – फाल्गुन पूर्णिमा, होली, चंद्र ग्रहण