लव क्राइम

Devar – Bhabhi Love Affair : देवर ने भाभी से शादी करने के किए वादे, बाद में भाभी को दिया झांसा, बोली- इस वजह से सह रही थी यह सब

ग्रेटर नोएडा मे रहने वाले एक देवर भाभी ने रिश्ते की मर्यादाओं को पार कर दिया है। महिला ने अपने देवर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं और केस दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि देवर ने विधवा भाभी को शादी का झांसा देकर कई महीने तक उसके साथ संबंध बनाएं जब महिला ने शादी के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया।

ग्रेटर नोएडा से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें आरोपी ने एक विधवा भाभी के साथ अवैध संबंध बनाएं। पति की मृत्यु के बाद विधवा को ₹4 लाख रुपए भी मिले थे जिसे ससुराल वाले और देवर ने हड़प लिए और साथ में देवर ने भाभी से शादी करने का वादा भी किया। इस कारण देवर अपनी विधवा भाभी के साथ छह महीने तक अवैध संबंध बनाता रहा। विधवा शादी के आश्वासन पर सब कुछ चुपचाप सहती रही।

ये भी पढें  Amitabh Bachchan and Sridevi Movie : जानिए क्यों अमिताभ बच्चन ने एक्ट्रेस को भेजे थे ट्रक भर कर गुलाब फिर एक्ट्रेस ने मेगास्टार के सामने रखी यह शर्त

पुलिस ने विधवा से अवैध संबंध बनाने के आरोपी देवर आशीष को दुष्कर्म आदि के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह मामला ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा—2 के क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि सेक्टर 1 में रहने वाले बड़े भाई की मौत के बाद छोटे भाई ने विधवा भाभी को शादी का झांसा दिया और 6 महीने तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।यह बात भी सामने आ रही है कि आरोपी के भाई की हादसे में मौत के बाद उसकी पत्नी को चार लाख रुपए भी मिले थे जिसे ससुराल वालों ने हड़प लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।

ये भी पढें  Sasur Bahu Affair : जवान बहू को देखकर ससुर नहीं रख पाया खुद पर काबू, फिर किया ऐसा काम की हर जगह हो गई थू थू

बीटा-2 थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान फर्रुखाबाद के आशीष के रूप में हुई है। आरोपी को नट मढैय्या गोलचक्कर से गिरफ्तार किया गया है। महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पति एक कंपनी में काम करते थे। कुछ महीने पहले महिला के पति की हादसे में मृत्यु हो गई थी।

इसके बाद उसे कंपनी की तरफ से क्षतिपूर्ति में चार लाख रुपए मिले थे। ये रुपए आरोपी देवर व अन्य ससुराल वालों ने ले लिए। आरोपी देवर ने उसको शादी का झांसा देकर छह माह तक जबरन अवैध संबंध बनाए। इसके बाद शादी से इनकार कर दिया। आरोपियों ने विधवा महिला के रुपए हड़प लिए। पुलिस का कहना है कि आरोपी आशीष को दुष्कर्म आदि के मामले में गिरफ्तार किया है। दूसरे आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।