अजब-गजबभारत की खबरेंलव क्राइम

शादी के बाद भी न मिला पत्नी सुख : धूमधाम से गई बरात, फिर लिए सात फेरे, सुहागरात पर दुल्हन की हकीकत ने हिला दिया

शनिवार को जब मुखिया के पास यह मामला पहुंचा तो पंचायत में इस मामले को लेन देन कराकर मामला रफादफा करवा दिया। लड़की पक्ष के लोगों ने बताया कि वह जन्म के समय सामान्य लड़की थी।
धूमधाम से बारात गई और शादी के बाद जब दूल्हा घर पहुंचा तो अपने आप को बहुत ठगा हुआ महसूस किया। सुहागरात के दिन उसे पता चला कि उसकी दुल्हन ट्रांसजेंडर है।

इसके बाद परिजनों ने मामले की पूरी सूचना लड़की पक्ष वालों को दी। इसके बाद परिजन वहां पहुंचे और उन्होंने अपनी गलती मान ली। यह बात बिरादरी की पंचायत में भी गई वहां पर पक्ष ने अपने खर्च के मामले को रफा दफा करने के लिए कहा। क्षेत्र में यह मामला अब सुर्खियों में आ गया है।

प्रयागराज के मऊआइमा क्षेत्र से युवक बरात कौशाम्बी जनपद के एक गांव में गई थी। बताया जा रहा है यहां शुक्रवार को धूमधाम से एक युवक की शादी हुई और वह अपनी दुल्हन को विदा कर कर अपने घर ले आया। सुहाग रात वाले दिन पति बेहद हैरान हो गया जब उसे पता चला कि उसकी दुल्हन एक ट्रांसजेंडर है। इसकी जानकारी मिलते ही उसके घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई शनिवार सुबह इसकी सूचना पर पक्ष ने वधू पक्ष को दी वधू पक्ष के परिजन चुपके से आए और इस मामले को दबाने की विनती करने लगे।

ये भी पढें  प्रेमी के आगे रास न आया सरकारी नौकरी वाला दूल्हा, घर में थी शादी की तैयारी, फेरों से पहले भागी दुल्हन

शनिवार शाम को बिरादरी के मुखिया के पास मामला पहुंचा। यहां बिरादरी की पंचायत में लेनदेन कराकर मामला रफादफा हो गया। लड़की पक्ष के लोगों ने बताया कि वह जन्म के समय सामान्य थी। 10 वर्ष में बीमारी के बाद जब उपचार हुआ तो अचानक उसके शरीर में परिवर्तन होने लगा। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय गन गई है। घटना के बाद ट्रांसजेंडर दिल्ली चला गया।