ताज़ा खबरें

Ayodhya Darshan Special Trains : अब अयोध्या दर्शन के लिए गया जिला के पांच स्टेशनों से चलेगी निशुल्क ट्रेन, 25 जनवरी को होगा शुभारंभ

अब खबर सामने आ रही है कि बहुत जल्द गया से अयोध्या दर्शन के लिए एक निशुल्क ट्रेन चलाई जाएगी जिसको 25 जनवरी को हरी झंडी दिखाई जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष व रामलला दर्शन अभियान अयोध्या के सह प्रभारी योगेश कुमार ने दर्शन अभियान को सफल बनाने के लिए आम लोगों का आह्वान किया है। इसके साथ ही उन्होंने जिले में गांव में जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है।

श्री राम लला के दर्शन के लिए गया जंक्शन सहित जिले के पांच स्टेशनों से निशुल्क अयोध्या दर्शन स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह यात्रा 25 जनवरी से आरंभ हो जाएगी और 25 मार्च तक संचालित रहेगी। चार दिनों का एक फेरा इसमें निर्धारित किया गया है। गया जंक्शन सहित मानपुर पहाड़पुर, बेलागंज और गुरारु स्टेशन से अयोध्या के लिए यात्रा स्पेशल ट्रेन चलेगी। यात्रा पर जाने वाला अतिथियों को रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष व रामलला दर्शन अभियान अयोध्या के सह प्रभारी योगेश कुमार ने दर्शन अभियान को सफल बनाने के लिए आम लोगों का आह्वान किया है। साथी जिले के गांव में जनसंपर्क अभियान भी शुरू किया गया है। जैसा कि सभी को पता है कि भगवान श्री राम का मंदिर निर्माण काफी तेजी से चल रहा है। मंदिर उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 जनवरी को किया जाएगा।

अयोध्या में राम मंदिर के ऐतिहासिक निर्माण और उद्घाटन के बाद बिहार वासियों को श्री राम लला के दर्शन के लिए अब निशुल्क व्यवस्था की जा रही है जिसकी वजह से वह अब आसानी से श्री राम के दर्शन कर पाएंगे।

ये भी पढें  Arun Govil Character of Ram : रामायण में राम रोल करने के बाद नहीं मिला कही भी काम, अरुण गोविल ने खुद दर्द किया बया।

आपको बता दे कि यह ट्रेन गया के पांच मुख्य स्टेशनों से 25 जनवरी को शुरू की जाएगी जो 25 मार्च तक अंतिम फेरे का परिचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन लोग अयोध्या श्री राम के दर्शन करना चाहते हैं, वह स्पेशल ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं। अयोध्या जाने के लिए भाजपा के नेताओं का द्वारा रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन होने वाले व्यक्ति का नाश्ता, भोजन और अयोध्या में निवास से दर्शन तक पूरी व्यवस्था मुफ्त रहेगी। जल्दी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू किया जाएगा।