भोजपुरीमनोरंजन

Pawan Singh Birthday : पवन सिंह का जन्मदिन हुआ बेहद खास, नाची यह बॉलीवुड एक्ट्रेस, जाने क्या है पूरी खबर

पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है और इनका कोई ना कोई म्यूजिक वीडियो और फिल्म आए दिन आता ही रहता है। ऐसे में इनका एक बहुत बड़ा गाना आ रहा है जो उनके जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा। कहा जा रहा है कि यह भोजपुरी सिनेमा का सबसे महंगा गाना भी है। इस म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह के साथ बॉलीवुड स्टार सनी लियोनी भी दिखाई देगी।

5 जनवरी 2024 को भोजपुरी सिनेमा के दबंग स्टार पवन सिंह का जन्मदिन है।इस दिन भोजपुरी जगत में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पवन सिंह के फैन इस दिन उनके नाम का केक काटते हैं और जश्न मनाते हैं। इसी बीच एक और खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार पवन सिंह अपने जन्मदिन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ डांस करेंगे।

जानकारी के अनुसार, पवन सिंह (Pawan Singh) के जन्मदिन पर एक बहुत बड़ा गाना आ रहा है. बताया जा रहा है कि यह भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री का सबसे महंगा गाना होने जा रहा है. इस म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ बॉलीवुड स्टार सनी लियोनी (Sunny Leone) नजर आएंगी. यह गाना वीडियो पवन सिंह (Pawan Singh Birthday) के जन्मदिन पर रिलीज होगा. माना जा रहा है कि इस गाने का बजट एक भोजपुरी फिल्म से भी ज्यादा है.

वही भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में यह बात भी सामने आ रही है कि खेसारी लाल यादव भी पवन सिंह की जन्मदिन की पार्टी में दिखाई देंगे क्योंकि भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव आजकल काफी ट्रेडिंग पर चल रहे हैं वही पावर स्टार पवन सिंह के साथ उनकी दुश्मनी खत्म हो चुकी है और अब दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए हैं इसलिए चर्चा ए आम हो चुकी है कि अब खेसारी लाल यादव पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ नजर आ सकते हैं.