मनोरंजन

Actress Ran Away From Home : हीरोइन बनने के चक्कर में घर से भागी थी यह एक्ट्रेस अब पर्दे पर दिखती है कम,लेकिन करती है तगड़ी कमाई

टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय को आज हर कोई जानता है। इन्होंने कई सारे टीवी शोज में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है।आज करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। इतना ही नहीं मौनी आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन भी है।इन्होंने बंगाल से दिल्ली और फिर मुंबई आकर अपने सपनों को पूरा किया।आइए इनके बारे में आपको कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।

टीवी की मशहूर अभिनेत्री मौनी राय जिन्होंने अब बॉलीवुड में भी अपने कदम जमा लिए हैं। लेकिन इन्होंने सफलता की सीढ़ियां चढ़ने के लिए बहुत संघर्ष भी किया आज हम आपको बताएंगे कि मोनी राय ने कैसे वह घर से भागकर, कॉलेज बीच में छोड़कर मुंबई आईं और अपने सपने को मेहनत से साकार किया।

आपको बता दे की मोनी राय का जन्म 28 सितंबर 1985 को बंगाल में हुआ था इनके दादा शेखर चंद्र मशहूर जात्रा थिएटर आर्टिस्ट थे। इसके बाद इनकी मां भी थिएटर आर्टिस्ट रहीं और पिता अनिल रॉय Cooch Behar Zilla Parishad के ऑफिस सुप्रीटेंडेंट थे। इन्होंने Cooch Behar से 12वीं केंद्रीय विद्यालय से की और फिर दिल्ली आ गईं।

ये भी पढें  Anjali Arora Bold Dance Video : अंजलि अरोड़ा ने रूम का गेट बंद करके चोली घाघरा पहन कर लचका रही कमर, वीडियो सोशल मीडिया पे जमकर कर रहा ट्रेंड।

दिल्ली में मोनी राय ने पेरेंट्स के जोड़ देने पर जामिया इस्लामिया में मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की लेकिन उन्होंने इस कोर्स को बीच में ही छोड़ दिया और मुंबई आ गई।उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाई।

मौनी बचपन से ही एक्टिंग में रुचि रखती थी। उन्हों ने एक्ट्रेस मधुबाला, माधुरी दीक्षित और वहीदा रहमान को अपना आदर्श भी मानती थी। मोनी ने शुरुआत में बैकग्राउंड डांसर के रूप में भी काम किया। उन्होंने 2004 की फिल्म रण में अभिषेक बच्चन के पीछे डांस किया। यह पहली बार था जब उन्हें स्क्रीन पर देखा गया।

मोनी राय को पहली बार एक्ट्रेस के तौर पर मशहूर टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी मे देखा गया था। उन्होंने अनाथ कृष्णा तुलसी की भूमिका निभाई थी जिनकी परवरिश स्मृति ईरानी ने की थी। एकता कपूर के इस धारावाहिक में वह एक्टर पुलकित सम्राट के साथ नजर आई थी।

डेली शॉप से टीवी डेब्यू करने वाली मौनी को पौराणिक धारावाहिक देवों के देव महादेव में सती के रोल में भी देखा गया था जहां से उन्हें काफी पापुलैरिटी भी मिली। यह शो हिट हुआ और एक्ट्रेस मोहित रैना सॉन्ग उनके अफेयर की खबरें भी उड़ी मोनी को सती के किरदार निभाने के बाद एकता कपूर के प्रोजेक्ट नागिन से भी काफी से मिला ।

ये भी पढें  अदिति सिद्धार्थ ने कन्फर्म किया रिश्ता इंगेजमेंट रिंग संग शेयर की तस्वीर।

वह इस सीरीज की पहली नागिन बनीं, जिनकी अर्जुन बिजलानी के साथ केमेस्ट्री खूब हिट रही। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें ‘नागिन 3’ में दोबारा कास्ट किया गया। और ये सीजन भी हिट रहा

मौनी रॉय ने Romeo Akbar Walter, Made in China और Velle के अलावा Bhrahmastra में भी काम किया और अपने पैर इंडस्ट्री में जमाए। इन्होंने अपने कॉलेज के समय पर एक न्यूजपेपर में आर्टिकल लिखा था, जिसके लिए उन्हें 5500 रुपये मिले थे। अब मौनी रॉय 40 से 50 लाख रुपये एक शो के चार्ज करती हैं।

टीवी में मिली सफलता ने मौनी को बॉलीवुड में एंटर करने में मदद की। मोनी ने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से डेब्यू किया था इसमें इन्होंने बंगाली बीवी का रोल निभाया था इसमें उनके अभिनय की खूब तारीफ की गई थी

ये भी पढें  Gunjan Singh Romance Video : गुंजन सिंह और शिल्पी राज के गाना पेनही के नाच घुँघरू पतरकी ने मचाया, सोशल मीडिया पे कोहराम।

मौनी ने ‘तुम बिन 2’ के गाने ‘नचना औंदा नी’ में अपने डांस का जलवा बिखेरा था। बाद में, एक्ट्रेस को ‘केजीएफ- चैप्टर 1’ में एक आइटम नंबर ‘गली गली में’ के लिए कॉन्टैक्ट किया गया था।
आज मोनी राय की नेटवर्थ 40 से 41 करोड़ बताई जाती है और उनके कमाई का जरिया एक्टिंग ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया है।यह सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में आती है।

यह एक म्यूजिक वीडियो के लिए 50 लाख से एक करोड रुपए तक का चार्ज करती है इसके अलावा यह विज्ञापन के लिए 10 लाख रुपए लेती हैं। इनके पास कई सारी लग्जरी गाड़ियां भी है। इसके अलावा मुंबई में दो रेस्टोरेंट की मालकिन भी है।वही पति सूरज नाम्बियार भी पेशे के एक बिजनेसमैन हैं। एक्ट्रेस को हाल ही में जियो सिनेमा के एक शो ‘टेम्पटेशन आईलैंड’ को करण कुंद्रा के साथ होस्ट करते हुए देखा गया था।