भोजपुरीमनोरंजनविडियोज़

Gunjan Singh Romance Video : गुंजन सिंह और शिल्पी राज के गाना पेनही के नाच घुँघरू पतरकी ने मचाया, सोशल मीडिया पे कोहराम।

अपनी गायकी से सभी के दिलों को जीत लेने वाले भोजपुरी गायक सुपरस्टार गुंजन सिंह का एक नया गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.इस गाने ने अब हर जगह धमाल मचा रखा है. भोजपुरी सुपरस्टार गुंजन सिंह का नया गाना “पेन्हीं के नाच घुंगरू” रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों ने बवाल गाना बताया है। गुंजन सिंह का यह गाना टी-सीरीज हमार भोजपुरिया के ऑफिशल युटुब चैनल पर रिलीज हो गया है और आते ही इस गाने ने हर जगह धूम मचा दी है.

लोग इस गाने को बार-बार सर्च करके देख रहे हैं और इस पर जमकर कमेंट भी दे रहे हैं.इस गाने में गुंजन सिंह के साथ भोजपुरी संगीत जगत की खूबसूरत आवाज से अपना जलवा बिखेरने वाली सिंगर शिल्पी राज ने आवाज दी है जिस वजह से यह गाना और खास बन गया है।

वही इस गाने के म्यूजिक वीडियो में रक्षा गुप्ता अपने लटके झटके दिखा रही हैं और उनके फैंस उन पर फिदा हो रहे हैं। गुंजन सिंह ने इस गाने को भोजपुरी दर्शकों के लिए क्रिसमस का गिफ्ट बताया है और गाने के लिए खूब प्यार और आशीर्वाद मांगा है।

गाना “पेन्हीं के नाच घुंगरू” को लेकर गुंजन सिंह ने कहा कि यह एक मस्ती भरा गाना है जो भोजपुरी के दर्शकों और श्रोता बंधुओं को खूब पसंद आने वाली है इसकी एक झलक गाने को रिलीज के बाद मिल रही व्यूज से पता चलने लगा है। उन्होंने कहा कि साल के अंत में यह दर्शकों के लिए एक खूबसूरत गाना है जिसके साथ हुए खूब मस्ती और धमाल कर सकते हैं और नए साल की का स्वागत भी कर सकते हैं।

ये भी पढें  Pooja Banarjee Pregnent : जानिए टीवी एक्ट्रेस पूजा बैनर्जी की पर्सनल लाइफ के बारे में, शादी से पहले हुई थी प्रेग्नेंट और दो बार रचाई शादी!

आपको बता दें कि गाना “पेन्हीं के नाच घुंगरू” को गुंजन सिंह और शिल्पी राज ने गया है, जबकि इस गाने के वीडियो में गुंजन सिंह के साथ रक्षा गुप्ता नजर आ रहे हैं इस गाने के लिरिक्स रोहन हलचल ने लिखे हैं और इसका संगीत शुभम राज एस बी आर ने दिया है।

इस गाने का निर्देशन और कोरियोग्राफी लकी विश्वकर्मा ने की है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। इस गाने को अब तक वन मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह तेजी से वायरल हो रहा है।