भारत की खबरेंमनोरंजनविडियोज़

इस बार आलिया भट्ट नहीं बल्कि यह एक्ट्रेस बनेगी वरुण धवन की दुल्हनिया वरुण बनेंगे सनी संस्कारी जाने कबरिलीज होगी यह फिल्म

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की फिल्म का अनाउंसमेंट कर दिया है और उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दोनों अपनी आने वाली फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ जानवी कपूर दिखाई देगी।

एक बार फिर से दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर बवाल मचाने वाली है। इस रोमांटिक ड्रामा मूवी का ऐलान खुद करण जौहर ने सोशल मीडिया पर किया है। करण ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और इस फिल्म के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने इस फिल्म के रिलीज होने की डेट का भी अनाउंसमेंट किया तो आईए जानते हैं कि कब होगी यह फिल्म रिलीज
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी फिल्म का अनाउंसमेंट किया उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया जिसकी शुरुआत में करण जौहर का नाम दिखाई दे रहा है। इसके बाद वरुण धवन का नाम जो कि फिल्म में सनी संस्कारी के नाम से नजर आएंगे .उनका नाम लिखा हुआ है। इसके बाद जानवी कपूर का नाम तुलसी कुमारी के नाम से लिखा हुआ नजर आ रहा है।

ये भी पढें  Big Boss 17 Latest Update : जाने बिग बॉस के किस कंटेस्टेंट की तारीफों में कसीदे पढ़े वरुण धवन ने!

आपको बता दे कि इस फिल्म को शशांक खेतान ने लिखी है।वीडियो के आखिरी में फिल्म की रिलीज डेट भी दिखाई दे रही है। यह फिल्म अगले साल 18 अप्रैल 2025 को रिलीज हो जाएगी। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही करण जौहर ने कैप्शन में लिखा है आपका संस्कारी निकल गया है अपनी कुमारी को लेने। यह रोमांटिक लव स्टोरी जल्दी ही सिनेमा घरों पर आएगी।

आपको बता दे कि यह फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के तले बनी हुई है। वही इस फिल्म की कहानी और डायरेक्शन शशांक खेतान का है। शशांक इससे पहले बद्रीनाथ की दुल्हनिया और हम्टी शर्मा की दुल्हनिया जैसी कई शानदार फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।वहीं वरुण धवन और जानवी कपूर इससे पहले बवाल मूवी में एक साथ दिखाई दिए थे। ऐसे में अब दर्शक एक बार फिर से उन्हें देखकर काफी एक्साइटेड हो रहे हैं।