मनोरंजनविडियोज़

Shilpa Shetty Workout Video Viral : अपने वर्कआउट से शिल्पा शेट्टी 48 की उम्र में भी लग रही है एकदम जवान, हर कोई है इन्हें देख कर हैरान

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस है और वह आज अपनी फिटनेस के लिए पूरे बॉलीवुड में फेमस है। उनकी बढ़ती उम्र के साथ वह बुढ्ढी नहीं बल्कि और जवान होती जा रही है।अगर आप भी उनकी तरह से रहना चाहते हैं तो आप उनके 5 फिटनेस रिजीम से इंस्‍पायर हो सकते हैं।

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस में से एक है भले ही वह आज 48 साल की हो चुकी है लेकिन उनका एनर्जी लेवल और फिटनेस यंग लड़कियों से काम नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री में वह एक ऐसी शख्सियत है जो समय के साथ बुढ्ढी नहीं बल्कि जवान होती जा रही है।वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।समय-समय पर वह अपने स्ट्रैंथ और फ्लेक्सिबिलिटी से जुड़े फिटनेस रिजीम भी फॉलोअर्स के साथ करती हैं, जिन्‍हें काफी पसंद किया जाता है। शिल्पा शेट्टी का सिंपल वर्कआउट हमेशा ही लोगों को इंस्पायर करता है तो आइए नजर डालते हैं। उनके एक्‍सरसाइज और फिटनेस सेशन पर, जो दर्शाते हैं कि शिल्‍पा शेट्टी बॉलीवुड की बेस्‍ट फिटनेस इंस्पिरेशन हैं ।

ये भी पढें  Rani Mukharji Daughter Birthday : रानी मुखर्जी की बेटी आदिरा की बर्थडे पार्टी में किस-किस सितारे ने बढ़ाई रौनक, देखिए पार्टी की शानदार झलक

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर स्टैंड अप चैलेंज पोस्ट किया था इसमें वह योगा मैट पर लेटी हुई थी।उनका पूरा ध्यान नीचे की ओर था और हाथ पीछे थे। उन्होंने एक पोल को पकड़ा हुआ था और उनका चैलेंज यह था कि अपने हाथों का इस्तेमाल किए बिना पहले जैसी पोजीशन में वापस आना है। उन्होंने अपनी सहनशक्ति और गतिशीलता का परिचय दिया और बिना कोई सहारा लिए उठकर खड़ी हो गई। उनके फैंस ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उनकी काफी तारीफ भी की।

हम जानते हैं कि योग शरीर को हमेशा स्वस्थ और स्वस्थ बनाता है। एक्टर शिल्पा शेट्टी भी योगासन करती हैं।उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वे शीर्षासन का चैलेंज पूरा करते नजर आ रही हैं। यह वीडियो 4 घंटे में 24, 32,47 बार देखा गया।

ये भी पढें  Dino Morea Unknown Facts : साल 2002 मे यह एक फिल्म छा गई थी पूरे बॉक्स ऑफिस पर, फ्लॉप स्टार ने करवाई थी बंपर कमाई

शिल्पा शेट्टी कई बार बाबा रामदेव के साथ भी योग कर चुकी है। उनके एक वीडियो ने तब लोगों को अब उनकी और आकर्षित किया। जब उन्होंने मुंबई में आयोजित होने वाले रामदेव के 5 दिन के योग शिविर में उनसे मुलाकात की।आपको बता दे की बाबा रामदेव अपने फ्लैक्सिबल योग मूव्स तो वही शिल्पा शेट्टी योगासन की रानी के रूप में जानी जाती है। इन दोनों को ही देखने के लिए लोग एक साथ उमड़ पड़े थे।

शिल्पा शेट्टी फिटनेस को बहुत महत्व देती है और वह इसे गंभीरता से भी लेती है। अभिनेत्री अपने फिटनेस रिजीम के लिए काफी समर्पित भी है।एक बार उनके पैर में चोट लगने के बाद भी उन्होंने जिम जाकर अपनी ट्रेनिंग सेशन को पूरा किया था।

ये भी पढें  Akshara Singh News : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने बिखेरा अपना जलवा लोग हुए बेकाबू- भड़का लोगों का गुस्सा, लोगों ने की पत्थर बाजी.

एक इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए उन्‍होंने खुलासा किया कि वह घर पर आसन का अभ्‍यास करना कभी नहीं छोड़ती। सेट पर होने के बाद भी वह वर्कआउट और योगा सेशन पूरा करती हैं। वीडियो में एक्ट्रेस वर्कप्‍लेस पर काऊ और कैट पोज करते हुए नजर आई। उनका यह वीडियो फैंस को हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल जीने के लिए प्रेरित करता है।