मनोरंजनविडियोज़

Shilpa Shetty Airport Video Viral : बेटी के साथ सूटकेस पर राइड करते हुए दिखाई दी शिल्पा शेट्टी, सूटकेस पर बैठकर पहुंची अपनी कार तक देखें वीडियो?

शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो उनकी बेटी के साथ एयरपोर्ट से सामने आ रहा है। यह वीडियो काफी मजेदार है। शिल्पा शेट्टी का यह लेटेस्ट वीडियो स्कूटर पर सूटकेस राइट का मजा लेते हुए हैं और उनकी गोद में उनकी बिटिया रानी भी नजर आ रही है और बेटे वियान साथ चल रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी अधिकतर ही सुर्खियों में छाई रहती है।वह कुछ ना कुछ ऐसा जरूर कर देती है जिसकी वजह से वह लाइमलाइट में छा जाती है। शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने बच्चों के साथ देखी जाती है और वह अपने बच्चों का खास ख्याल भी रखती है। ऐसे में अपने कई बार देखा होगा कि कई पेरेंट्स अपने बच्चों को सूटकेस पर बैठा देते हैं क्योंकि पेरेंट्स उन्हें अपने गोद में नहीं उठाना चाहते हैं इस बार शिल्पा शेट्टी ने भी अपनी बेटी को सूटकेस पर बिठा दिया है लेकिन उनका अंदाज बिल्कुल हटकर है। दरअसल शिल्पा शेट्टी अपनी बेटी समीशा को गोद में लेकर खुद सूटकेस की राइड करती दिख रही हैं और लोग उनको देखकर हैरान हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

शिल्पा शेट्टी यू तो खुद अपने बच्चों के वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती है लेकिन इस बार उनका एक वीडियो फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने उनका ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें शिल्पा की गोद में बेटी नजर आ रही हैं। चलते हुए सूटकेस पर और साथ-साथ चल रहे हैं उनके बेटे वियान। इस वीडियो में मां-बेटी एक ही जैसे कपड़ों में नजर आ रही हैं।
आपको बता दे यह कोई पहली बार नहीं है जो शिल्पा शेट्टी इस तरह सूटकेस पर राइड करते हुए दिखाई दे रही है। इसके पहले भी शिल्पा शेट्टी एयरपोर्ट पर ऐसे देखी जा चुकी है लेकिन पिछली बार वह अकेली थी।

ये भी पढें  Priyanka Pandit MMS Video : MMS लीक होने के बाद प्रियंका पंडित का नया वीडियो हुआ वायरल इस शख्स के साथ, फिर से एक बार आ गई सुर्खियों में

रोहित शेट्टी के शो ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में होंगी शिल्पा

बता दें कि शिल्पा ने इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1993 में आई शाहरुख खान और काजोल की थ्रिलर फिल्म ‘बाजीगर’ से की थी। शिल्पा हाल ही में फिल्म ‘सुखी’ में नजर आई थीं। इसके अलावा वह जल्ह ही रोहित शेट्टी निर्देशित शो ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इसमें शिल्पा के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी हैं। इन सबके अलावा इसमें ध्रुव सरजा, वी. रविचंद्रन, रेशमा नानैया और संजय दत्त भी अहम रोल में नजर आएंगे।