भोजपुरीमनोरंजनविडियोज़

Nidhi Jha – Pawan Singh Romance Video : लाल साड़ी में निधि झा को देखकर बहक गए पवन सिंह रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल, मिले मिलियन व्यूज

भोजपुरी के दबंग स्टार पवन सिंह और खूबसूरत एक्ट्रेस निधि झा का एक गाना सोशल मीडिया पर इस वक्त धमाल मचा रहा है। यह गाना सोशल मीडिया का तापमान भी लगातार बढ़ा रहा है। दोनों का एक रोमांटिक गाना ढिबरी में रहुए ना तेल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसने यूट्यूब के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं।

लोगों के बीच आजकल भोजपुरी गानों का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है।आज किसी भी शादी या फंक्शन में भोजपुरी गानों का बजाना आम बात हो गई है और उनके बिना कोई भी अवसर अधूरा लगता है। आए दिन कोई ना कोई भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर अपनी पकड़ बनाए रखता है यही नहीं यह गाने मिलियन व्यूज भी ले जाते हैं । ऐसे में हाल ही में एक और भोजपुरी गाना ‘ढिबरी में रहुए ना तेल’ इस वक्त सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस गाने में पवन सिंह और निधि झा कातिलाना डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने में आप देख सकते हैं कि पवन सिंह और निधि झा पहले पलंग पर जबरदस्त रोमांस करते हैं और इसके बाद दोनों जबरदस्त डांस करने लगते हैं।

गाने में निधि झा ने रेड और ब्लू कलर की साड़ी पहनी हुई है जिसमें वह कहर ढा रही हैं। दोनों की बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आ रही है।पवन सिंह और निधि झा ने अपने इस रोमांस से सभी का दिल जीत लिया है। इस गाने पर फैंस भी जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। अब तक इस 119 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है।आपको बता दे की भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा काफी पॉपुलर एक्ट्रेस है। इस मामले में उन्होंने बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है।

निधि झा ने कई सारी भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू चलाया है। उन्होंने पवन सिंह समेत कई सारे एक्टर्स के साथ काम किया है और लोग उन्हें काफी पसंद भी करते हैं। फिलहाल पवन सिंह संग इस गाने में उनकी जोड़ी को फैंस खूब पंसद कर रहे हैं और इसपर जमकर प्यार लूटाते नजर आ रहे हैं।