भारत की खबरेंमनोरंजन

Miss World 2024: टॉप 8 में पहुंचीं भारत की सिनी शेट्टी से क्या पूछा गया? ऐसे टूटा जीत का सपना

भारत की सुनील शेट्टी मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता के टॉप 8 में अपनी जगह बनाने में सफल हो पाई थी लेकिन वह इसके आगे का खिताब नहीं जीत सकी। सिनी से करण जौहर ने सवाल पूछा था जिसे उन्होंने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ जवाब दिया था। आपको बता दे कि इस बार का मिस वर्ल्ड का तक चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिजकोवा ने अपने नाम किया.Miss World 2024: 28 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। मुंबई के जियो कन्वैक्शन सेंटर में धूमधाम से इस कॉन्टेस्ट का फाइनल हुआ था। इस खास मौके पर कई सारे सेलेब्स भी यह परफॉर्म करने के लिए पहुंचे थे। इस साल मुंबई में जन्म लेने वाली सिनी शेट्टी ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। उन्होंने बाकी कंटेस्टेंट्स को काफी कडा मुकाबला भी दिया।

इसके बाद भी वह मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम नहीं कर पाई।अपने होमटाउन में ही कॉन्टेस्ट के इतना करीब आने के बाद भी वह हार गई जिससे वह काफी दुखी भी हुई लेकिन उन्होंने अपनी खूबसूरती हाजिर जवाबी और कॉन्फिडेंस के साथ सभी को खूब इंप्रेस भी किया।आइये जानते हैं कि सिनी से क्या सवाल पूछा गया.सिनी शेट्टी इस प्रतियोगिता में 117 अलग-अलग देशों के साथ कॉम्पिटीट कर रही थीं. इस खास मौके पर मॉडल ने contest मे अपनी तरफ से पूरा जोर लगाया और वह टॉप 8 में भी पहुंच गई। इस दौरान शो के होस्ट ने उनसे सवाल पूछा जिसका जवाब उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के दिया और इसके बाद हर कोई उनसे इंप्रेस भी हो गया उनसे करण जौहर ने सवाल पूछा -क्या आप कुछ ऐसे सुझाव दें जिनकी मदद से सोशल मीडिया के जरिए महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा सके?

ये भी पढें  'आश्रम' की अभिनेत्री हुई ऊप्स मोमेंट का शिकार, सोशल मीडिया पर वीडियो हो गया वायरल।

इसका जवाब देते हुए सिनी ने कहा- आज सोशल मीडिया बहुत पावरफुल है. सोशल मीडिया के जरिए बदलाव और जागरूकता फैलाने का नाम किया जा सकता है इसमें जेन Z की सहायता ली जा सकती है और मैं खुद जेन Z का हिस्सा हूं. आज सोशल मीडिया के जरिए जागरुकता फैलाकर महिलाओं को बढ़ावा दिया जा सकता है. मैं इस क्रम में एक रोशनी, एक जरिया और एक बदलाव की ताकत बनना चाहती हूं.सिनी की बात करें तो मुंबई से ताल्लुक रखती हैं और उनकी फैमिली साउथ से बिलॉन्ग करती है. वे एक ट्रेंन्ड भरतनाट्यम् डांसर हैं. वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 400 हजार के करीब फॉलोअर्स हैं.