क्रिकेटताज़ा खबरेंशार्ट न्यूज़

CSK vs MI : धोनी ने बनाए 20 रन, और ठीक 20 रनों से ही हारी मुंबई.. महेंद्र सिंह धोनी के छक्के रोहित शर्मा के तूफानी शतक पर भारी

मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स ने दी मात

▶️रविवार को खेले गए डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हुआ. महेंद्र सिंह धोनी के आखिरी ओवर में 500 की स्ट्राइक रेट से खेली गई पारी रोहित शर्मा के आतिशी शतक पर भारी पड़ी.

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने कप्तान रुतुराज गायकवाड और शिवम दुबे की फिफ्टी के दम पर 4 विकेट पर 206 रन का स्कोर खड़ा किया. रोहित शर्मा की तूफानी सेंचुरी के बाद भी मुंबई की टीम जीत का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई.

Source : Zee News