ताज़ा खबरेंभारत की खबरें

BJP Candidate List 2024 : भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की अपने उम्मीदवारों की लिस्ट, जाने किसे मिला कहां का टिकट

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को राजस्थान के अलवर मनसुख मांडवीया को गुजरात के पोरबंदर और राजीव चंद्रशेखर को केरल के तिरुवनंतपुरम से टिकट मिला है मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव देव को भी टिकट दिया गया है लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कोटा से टिकट दिया गया है

भाजपा ने लोकसभा चुनाव की घोषणा के पहले ही अपने 195 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है जिसमें पहला नाम प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का है जो अपने पुराने क्षेत्र वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे उनके साथ ही राजनाथ सिंह को लखनऊ और अमित शाह को गांधीनगर दिया गया है

ये भी पढें  Property Rule : प्रॉपर्टी को लेकर एक बार फिर बिहार सरकार ने निकाली नई पहल,देखें यह बेहद जरूरी जानकारी।

पार्टी ने अब तक जारी पांच उम्मीदवारों की सूची में से चार नए नाम दिए हैं। नई दिल्ली से मंत्री मीनाक्षी लेखी का टिकट काटकर यहां नई कार्यकर्ता और सुषमा स्वराज की पुत्री बांसुरी स्वराज को उम्मीदवार बनाया है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में कुछ नामों के बदलाव का बड़ा कारण यह भी है कि वहां कई सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाया गया था।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि पहली सूची में 16 राज्यों के लोकसभा सीटें शामिल हैं।

राज्य कुल सीट उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश 80 51
पश्चिम बंगाल 42 20
मध्य प्रदेश 29 24
गुजरात 26 15
केरल 21 12
तेलंगाना. 17 09
असम 14 11
झारखंड 14 11
छत्तीसगढ़ 11 11
दिल्ली. 07. 05
जम्मू -कश्मीर. 06 02
उत्तराखंड. 05 03
अरुणाचल प्रदेश 02 02
त्रिपुरा 02 01
दमन-दीव. 01 01
अंडमान निकोबार 01 01

ये भी पढें  बीजेपी के पैरोडी वीडियो पर भड़का इंडिया ब्लॉक।

दिल्ली में मनोज तिवारी को छोड़कर चार अन्य चेहरे नए हैं.इनमें 34 महिलाएं, 27 अनुसूचित जाति, 18 अनुसूचित जनजाति और 57 ओबीसी से आते हैं। वहीं युवा शक्ति को अहमियत देते हुए 50 साल से कम उम्र के 47 युवाओं को भी मैदान में उतारा गया है। केरल में कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी और अभिनेता सुरेश गोपी के साथ तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर के खिलाफ केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को उतार कर भाजपा ने केरल की भी रणनीति बनाई है। वहीं पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुई कांग्रेस की सांसद गीता कोडा को सिंहभूम से टिकट दिया गया है।

ये भी पढें  बड़ी ख़बर : कंगना रनौत की राजनीति में एंट्री, बीजेपी ने मंडी लोकसभा सीट से दिया टिकट.. BJP की 5वीं लिस्ट में बड़े नाम

इसी तरह से बसपा को छोड़कर भाजपा में आने वाले रितेश पांडे को भी अंबेडकर नगर से टिकट दिया गया है. भाजपा की पहली सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों को भी स्थान दिया गया है.उम्मीदवारों का चयन भाजपा को 370 और राजग को 400 से अधिक सीटों के लक्ष्य को ध्यान में रखकर किया गया है।