भोजपुरीमनोरंजनविडियोज़

Raksha Gupta Romance Video : रक्षा गुप्ता ने अपने लाल साड़ी के लुक से लोगों को कर दिया घायल नीलकमल सिंह के साथ मचा दिया धमाल

नीलकमल का नया गाना दरद बा हल्के हल्के 2 हफ्ते पहले सोशल मीडिया पर आया था। इस गाने में एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता दिखाई दे रही है और दोनों साथ मिलकर जबरदस्त रोमांस भी कर रहे हैं।यूट्यूब पर अब तक इस 45 लाख लोग देख चुके हैं।

भोजपुरी स्टार नीलकमल सिंह एक के बाद एक म्यूजिक वीडियो बना रहे हैं। उनके वीडियो जबर्दस्त ट्रेंड भी कर रहे हैं।उनका कोई ना कोई गाना धूम मचा ही देता है।उनके वीडियो पर मिलीयन व्यूज भी आते हैं। इन दिनों उनका यूट्यूब पर एक गाना दरद बा हल्के हल्के छाया हुआ है और अब हर जगह इसकी चर्चा भी चल रही है।

ये भी पढें  Tiger Shroff Birthday : पैदा होते ही टाइगर श्रॉफ के हाथ में सुभाष घई ने रखे थे 101 रुपए, जाने टाइगर का असली नाम

इस गाने में उनके साथ रक्षा गुप्ता है।दोनों साथ में जबरदस्त तरीके से रोमांस कर रहे हैं। इस गाने पर ताबड़तोड़ लोगों का रिएक्शन भी आ रहा है। इस गाने को नीलकमल ने ही गया है। यूट्यूब पर इसे त्रिमूर्ति म्यूजिक वर्ल्ड चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके लिरिक्स आशुतोष सिंह और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। इस वीडियो को लकी विश्वकर्मा ने डायरेक्ट किया है।

यह गाना 21 नवंबर को रिलीज हुआ था जिस पर अब तक 45 लाख व्यूज आ चुके हैं।वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं की रक्षा जमीन पर लेटी होती है और वह नीलकमल को रिझा रही होती है। गाने में फिर भोजपुरी स्टार की एंट्री होती है और दोनों साथ में डांस करते हैं।

ये भी पढें  Amarpali and Nirahua Romance : आम्रपाली और निरहुआ ने बंद कमरे में किया जबरदस्त रोमांस,नाइटी पहन आम्रपाली ने निरहुआ को किया बेचैन

नीलकमल रोमांस करते हैं।साथ ही अपनी अनोखी अदाओं से उन्हें तंग भी करते हैं।इसके लिरिक्स सुनते ही लोग क्रेजी हो रहे हैं। यूट्यूब में कमेंट सेक्शन में हर कोई उनकी केमिस्ट्री को देखकर कमेंट कर रहा है।

एक यूजर ने लिखा है भोजपुरी इंडस्ट्री के उभरते हुए स्टार नीलकमल सिंह है। वही एक दूसरे यूज़र ने लिखा बेस्ट सिंगर नीलकमल सिंह है। वही एक दूसरे फैन ने लिखा दोनों की एनर्जी जबरदस्त है।यह दोनों फ्यूचर भोजपुरी किंग है।