भोजपुरीमनोरंजनविडियोज़

Akshara Singh New Year Song : अक्षरा सिंह ने कर ली तैयारी नए साल के सेलिब्रेशन की, सखियों संग की देसी दारू पार्टी, देखें वीडियो

अक्षरा सिंह ने अपने नए गाने में यह बताया है कि उन्होंने नए साल की पूरी तैयारी कर ली है.उनका नया गाना जो सामने आ रहा है उसका नाम है देसी दारू. इसमें अक्षरा सिंह नए साल का स्वागत करते हुए दिखाई दे रही है और पूरी एनर्जी के साथ अपनी सहेलियों संग डांस कर रही है। भोजपुरी सुपर स्टार अक्षरा सिंह ने साल 2024 के स्वागत के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली है।इस बार वह अपनी सखियों के साथ नया साल गांव में मानने वाली है। अक्षरा सिंह की पार्टी में खूब धमाल भी मचने वाला है और इसका खूब मजा भी आने वाला है।

ये भी पढें  Madhu Sharma Sexy Romance Video : रितेश पांडे और मधु शर्मा ने मिलकर बढ़ाया इंटरनेट का पारा, दोनों की केमिस्ट्री छाई सोशल मीडिया पर

अक्षरा सिंह ने यह अपने गाने में बताया है कि यह सारी तैयारियां उन्होंने देसी दारू के साथ की है। अक्षरा सिंह ने इस गाने में कहा है कि नए साल का स्वागत वो पूरी एनर्जी के साथ दोस्तों के संग करेगी। इसके बाद अक्षरा का यह गाना काफी वायरल भी हो रहा है। अक्षरा सिंह का गाना देसी दारू काफी बवाल मचाने वाला है। यह गाना उनके ऑफिशल युटुब चैनल पर रिलीज कर लिया गया है। अक्षरा सिंह ने बताया कि भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए यह नव वर्ष का उपहार है।उन्होंने बताया कि इस गाने में उन्होंने नए साल की मस्ती की है और अलग अंदाज भी दिखाए हैं, जो सभी भोजपुरी दर्शकों को काफी पसंद आने वाला है।

अक्षरा सिंह ने कहा कि यह नया साल उनके लिए बहुत खास भी होने वाला है और इसकी शुरुआत वह पॉजिटिव एनर्जी के साथ करना चाहती हैं। उनका कहना है कि पुराने साल में बुरी चीजों को भूल जाना चाहिए और नए साल में नई चीजों की शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने अपने गाने के जरिए लोगों को जिंदगी में खुशी लाने के तरीके बताए हैं और वह काफी एंटरटेनमेंट भी कर रही है। इसके जरिए वह सभी का मनोरंजन भी कर रही है।

आपको बता दे की गाना देसी दारू अक्षरा सिंह ने ही गया है। इसके गीतकार छोटू यादव है और इसका म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है। इसके संगीतकार धनंजय सिंह है। इस गाने के निर्देशक और कोरियोग्राफर असलम खान है और सह निर्देशक राहुल शर्मा है। सहायक कोरियोग्राफर नवीन ठाकुर, पी आर ओ रंजन सिंह और डोपी चंदन सिंह, सुनीत कुमार है। इसके संपादक अनूप मिश्रा है.