टीवी शो & सीरियलमनोरंजनविडियोज़

Bigg Boss 17′ Promo : जानिए बिग बॉस 17 का अपडेट क्यों रोए आखिर अभिषेक? मन्नारा, आयशा और मुनव्वर की लड़ाई में फंसे विक्की

बिग बॉस 17 का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है जिसमें नॉमिनेशन प्रक्रिया का टास्क दिया गया है। वही मन्नारा चोपड़ा आयशा खान और मुनव्वर फारूकी की लड़ाई भी देखने को मिल रही है, जिसमें विक्की जैन फंसते हुए नजर आ रहे हैं।आज के एपिसोड में काफी घमासान होने वाला है।

बिग बॉस 17 का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है जिसे देखकर आप यह अंदाजा लगा सकते हैं कि अब इस शो में कितना ज्यादा घमासान होने वाला है।इसके पहले के एपिसोड में मन्नारा चोपड़ा, आयशा खान,मुनव्वर फारूकी की लड़ाई देखी गई थी। इस लड़ाई में विक्की जैन और अभिषेक कुमार फंसते हुए दिखाई दिए थे। साथ ही आज के एपिसोड में बिग बॉस नॉमिनेशन के लिए बड़ा ही इंट्रस्टिंग टास्क देने वाले हैं। आइए दिखाते हैं ‘बिग बॉस 17’ का नया प्रोमो।

ये भी पढें  सलमान खान की यह हीरोइन करा ली प्लास्टिक सर्जरी, फैंस चेहरा देख बोल रहे है ''पहले ही अच्छा दिखती थी दीदी''

जैसा कि प्रोमो में देखा जा सकता है कि मन्नारा चोपड़ा की लड़ाई हुई तो अभिषेक का सपोर्ट स्टैंड अप कॉमेडियन की ओर था और विक्की जैन का मन्नारा की ओर तभी विक्की ने अभिषेक से अकेले में कुछ बातें कहीं इसके बाद अभिषेक ने मुनव्वर को सारी बात बता दी इसके बाद विक्की जैन और मुनव्वर फारूकी आमने सामने होंगे।
विक्की जैन ने आखिर अभिषेक से ऐसा क्या कहा था

विक्की जैन ने अभिषेक से कहा था कि मुनव्वर की लिस्ट में वह तीसरे नंबर पर और आजकल पहले नंबर पर कैसे आ गए। अब वीकेंड के वार में मनारा और अभिषेक एक दूसरे से दूरी बना रहे हैं जबकि अभिषेक ने इस पर कहा कि वह उनका सपोर्ट करते हैं।

ये भी पढें  Ankita Lokhande Sasur Order : अंकिता के बिग बॉस से बाहर आते ही उनके ससुर ने दिया यह आदेश कहा, “ससुराल आओ फिर बताते है ..।”

यही बातें जाकर रात में ही आयशा खान और मुनव्वर के साथ बैठकर अभिषेक ने बता दी थी। इसी को लेकर मुनव्वर ने विक्की जैन से कहा, ‘आप मेरे बारे में लोगों को क्या भड़का रहे हैं। आपने अभिषेक को मेरे बारे में क्यों ये सब कहा।’ तब विक्की जैन भी आगबबूला हो गए और उन्होंने कहा कि वह उनकी बात का जवाब देने के लिए यहां नहीं आए हैं।

बिग बॉस 17 में इस हफ्ते नॉमिनेशन टास्क थोड़ा अलग रहा। यहां बिग बॉस घरवालों को टास्क देंगे जो सदस्य सबसे पहले घंटी बजाने पर फोन उठाएगा वह अन्य किसी सदस्य को नॉमिनेट कर पाएगा। ऐसे में ईशा घर की कप्तान है और टास्क की संचालक भी।

ये भी पढें  Naagin 7 : एकता कपूर के शो नागिन 7 को लेकर अंकिता लोखंडे ने अपनी रोल को लेकर तोरी चुप्पी ,कई ख़बरों से उठाई सच्चाई का पर्दा।

इस टास्क के दौरान घरवालों के बीच धक्का-मुक्की भी होती है और अभिषेक ईशा के फैसले से नाराज हो जाते हैं कि वह बायस्ड हो रही हैं। वहीं, मुनव्वर अभिषेक का साथ देते दिखते हैं। अब देखना ये है कि कौन कौन सदस्य नॉमिनेट होने वाले हैं। वैसे प्रोमो में ये साफ है कि समर्थ ने रिंकु का नाम जरूर लिया है।