भोजपुरीमनोरंजनविडियोज़

Akshara Singh New Song Released : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का स्वैग हुआ वायरल, बोली पटना की लड़की है, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

अक्षरा सिंह का एक्शन से भरा हुआ गाना पटना की लड़की है रिलीज हो गया है।इस पूरे गाने में अक्षरा पहली बार एक्शन करते हुए दिखाई दे रही हैं। गाना पटना की लड़की है को अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है।

भोजपुरी की सुपर टैलेंटेड एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने नए अंदाज से सभी का दिल जीत लेती हैं। ऐसे में उनका एक नया गाना रिलीज हुआ है जिसमें वह एक्शन करते हुए दिखाई दे रही हैं। उनका यह गाना पटना की लड़की है सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। इस गाने में अक्षरा सिंह रोमांस की जगह लोगों को पीटते हुए नजर आ रही हैं।गाना अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है, जिसे उनके फैन्स के साथ-साथ भोजपुरी म्यूजिक लवर्स भी खूब पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढें  अरुण गोयल का इस्तीफा, अनूप चंद्र पांडेय रिटायर... क्या अगले हफ्ते चुनाव कार्यक्रम का अकेले ऐलान करेंगे CEC राजीव कुमार?

गाना पटना की लड़की है को अक्षरा सिंह ने अपने अनोखे अंदाज में गया है और इसके गीतकार ऋषि ग्वाला है, इसका संगीत आशीष वर्मा ने दिया है।इस गाने के टीजर ने आते ही लोगों की दिलचस्पी को बढ़ा दिया है और अब लोग इसको लेकर क्यूरोस हो रहे हैं अब यह गाना भी रिलीज के साथ वायरल होने लगा है.अपने इस गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि यह गाना उन सभी लड़कियों के लिए है जो कुछ अलग करना चाहती हैं हमारा मकसद इस गाने को बनाने का यही है की लड़कियां अपने में आत्मनिर्भर बने और यह गाना लोगों को पसंद भी आ रहा है.

उन्होंने कहा कि गाने की शुरुआत एक स्टोरी से होती है. इसमें कुछ गुंडे लड़कियों की तस्करी करते नजर आते हैं, जहां पटना की लड़की की एंट्री होती है और वह उन गुंडों से फाइट कर उन सभी लड़कियों को छुड़ाती है.

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का कहना है कि इस गाने का कॉन्सेप्ट बेहद खास है। मैं पटना समेत बिहार के तमाम लड़कियों से यह कहना चाहती हूं कि आप इस गाने को जरूर देखें और अपने अंदर से डर को निकाल फेके। आज के समय में लड़कियां किसी से कम नहीं है। उन्हें कमजोर नहीं बनना है।इसलिए यह गाना महिला सशक्तिकरण के लिए एक आवाज बनकर उभरेगा.

ये भी पढें  Kajal Raghwani - Khesari Romance : काजल राघवानी के कमरे में आकर खेसारी लाल ने किया यह काम अब वीडियो हुआ वायरल

बता दें कि गाना ‘पटना की लड़की है’ गाने के डीओपी पंकज सोनी हैं. पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं. निर्देशक रामदेवन हैं. फाइट मास्टर प्रदीप खड़का हैं. अक्षरा सिंह भोजपुरी की एक ऐसी स्टार है जो अदाकारी के साथ-साथ गायकी में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं वह केवल भोजपुरी में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी पसंद की जाती हैं अब उन्होंने राजनीति की तरफ भी अपना कदम बढ़ाया है