मनोरंजनविडियोज़

Shahrukh Khan Costly Watch : शाहरुख खान ने पहनी 51 लाख रुपए की घड़ी और 5 लाख रुपए की जैकेट उनके इस लुक में आप खरीद लेंगे कार और बड़ा घर भी

शाहरुख खान हमेशा से ही लोगों के द्वारा पसंद किए जाते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग लाखों करोड़ों में नहीं बल्कि अरबो में है वही उनका स्वैग कभी भी खत्म नहीं होता है। हर कोई उनका दीवाना है।शाहरुख खान प्रोफेशनली नहीं बल्कि पर्सनली भी सभी का दिल जीत लेते हैं। इसी बीच शाहरुख खान का एक लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसकी कीमत जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है।उनके फैंस पूरी दुनिया में फैले हुए हैं और उन्हें खूब प्यार भी देते हैं।इन दिनों उनकी फिल्म डंकी को लेकर काफी चर्चा हो रही है। रिलीज से पहले शाहरुख खान ने फिल्म का जमकर प्रमोशन किया और वह दुबई भी गए। ऐसे ही एक दुबई के इवेंट में शाहरुख खान के कपड़ों और एक्सेसरीज की कीमतें बताई जा रही हैं। जिसके बाद हर कोई हैरान हो रहा है।

शाहरुख खान सिर्फ ऑन स्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ स्क्रीन भी लोगों का दिल जीत लेते हैं। शाहरुख खान हमेशा से लोगों के नंबर वन स्टार रहे हैं।इसी भी शाहरुख खान का दुबई से डंकी फिल्म के प्रमोशन का एक लुक वायरल हो रहा है जिसमें उनके कपड़ों और उनके एसेसरीज की कीमत जानकर आप यकीन नहीं करेंगे। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान ने 31500 के गाॅगल लगा रखे हैं वहीं उन्होंने 4 लाख 98000 की जैकेट पहनी हुई है वहीं उन्होंने 51 लाख 48000 की घड़ी पहनी है 106000 का कार्गो पहना है वही ₹70000 के जूते पहने हैं।यानी शाहरुख खान का टोटल लुक ₹60 लाख का है और इतने रुपए में तो महंगी से महंगी कार भी खरीद सकते हैं और आम आदमी तो इस पैसों का बड़ा घर भी खरीद सकता है।

ये भी पढें  Actors and Actresses Spotted Airport : एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए एक्टर एक्ट्रेस, रोनित राय हुए इमोशनल, तो सोनाक्षी सिन्हा दिखी अपनी बॉयफ्रेंड के साथ

साल 2023 में शाहरुख खान की फिल्म डंकी भी आई है फिल्म ने पहले दिन 29 करोड रुपए कमाए। वही दूसरे दिन इसके कलेक्शन में गिरावट हुई। दो दिनों के बाद तीसरे दिन इस फिल्म ने फिर से 50 करोड रुपए की कमाई की यानी फिल्म का कुल कलेक्शन अब 75.32 करोड रुपए हो गया है। शाहरुख खान की फिल्म पठान और जवान भी इसी साल रिलीज हुई थी। इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाए थे जिसके बाद जवान मूवी ने तो रिकॉर्ड ही तोड़ डाला था। जवान ने बॉक्स ऑफिस पर 643 .87 करोड रुपए कमाए जबकि पठान ने 543.05 करोड रुपए कमाए थे।