मनोरंजन

Surbhi Chandna and Karan Sharma : एकता कपूर की यह नागिन अब बनेगी दुल्हन, जाने कौन है दूल्हा और कब लेंगी सात फेरे?

सुरभि चंदना और करण शर्मा 13 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके बाद अब कपल ने अपना रिश्ता ऑफिशियल भी कर दिया है और अब जल्द ही यह दोनों शादी के रिश्ते में भी बंधने जा रहे हैं। ऐक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है और अपनी शादी के अनाउंसमेंट कुछ खास अंदाज में की है।

एकता कपूर की नागिन और मशहूर टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना जल्द ही शादी करने वाली है। शादी की अटकलों के बीच एक्ट्रेस ने यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर भी की है। सुरभि जल्दी ही अपने 13 साल से चल रहे रिश्ते को नाम देगी। उनके बॉयफ्रेंड का नाम करण शर्मा है उन्होंने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर दी है,जिसके बाद फैन्स यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि एकता कपूर की ‘नागिन’ का दिल चुराने वाले करण शर्मा कौन हैं?

ये भी पढें  Top 7 TV News : जाने टीवी से जुड़ी 7 टॉप न्यूज के बारे में, हर्षद अरोड़ा ने रचाई सगाई वही सुरभि चंदाना ने शेयर की रोके की तस्वीरे

13 साल तक दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे अब इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया है एक्ट्रेस ने खास अंदाज में अपनी शादी का ऐलान भी किया है।
एक्ट्रेस ने दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- ‘हम 13 साल से अपनी जिंदगी में रंग भर रहे हैं, हमारा हमेशा के लिए अब शुरू होता है…’ तस्वीर में ये दोनों अपने पालतू जानवर के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. कुत्ता। जा सकता है। सुरभि ने यह खुशखबरी दी, जिसके बाद हर कोई इस जोड़ी को बधाई दे रहा है।

ये भी पढें  Big Boss 17 Twist : सलमान खान ने आयशा और मुनव्वर की लगाई जमकर क्लास, आयशा ने तोड़ा मुनव्वर से रिश्ता रो रो कर हुआ बुरा हाल

आपको बता दे की करण शर्मा सुर्खियों में तब आए जब साल 2022 में सुरभी चंदना ने इस रिश्ते को ऑफिशियल किया था। करण शर्मा के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए उन्होंने अपने इस रिश्ते को स्वीकार किया था। दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए पार्टी में हुई थी।

बताया जा रहा है कि सुरभि और करण मार्च 2024 में शादी करेंगे।हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ना ही उन्होंने अपनी शादी की तारीख का खुलासा किया है। फिलहाल दोनों अपनी शादी के बारे में ज्यादा बात नहीं कर रहे हैं।

ये भी पढें  Black Movie Girl : जानिए 18 साल बाद कहां है वह बच्ची जिसने ब्लैक मूवी में किया था छोटी रानी मुखर्जी का रोल?

वे जल्द ही अपने परिवार के साथ तारीख तय करेंगे।

वहीं सुरभि का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. फैंस और सेलेब्स इस कपल को जिंदगी के नए सफर के लिए बधाई दे रहे हैं। वहीं सुरभि को दुल्हन के लिबास में देखने के लिए फैंस बेताब हैं.