ताज़ा खबरें

Viral News : प्रियंका मिश्रा पुलिस विभाग से इस्तीफा देने के बाद फिर से पड़ी मुसीबत में, 48 घंटे में छिन गई थी वर्दी; जाने वजह

अपनी रील बनाने के बाद सुर्खियों में आई सिपाही प्रियंका मिश्रा एक बार फिर से सुर्खियों में छाई हुई है।एक बार इस्तीफा देने के बाद और फिर इन्होंने नौकरी प्राप्त कर ली थी लेकिन नौकरी मिलने के 48 घंटे बाद ही फिर से उनकी वर्दी छीन गई।इसके बाद वे ससुराल में रह रही थी अब उनका नया मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि ससुराल वालों ने भी उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।उत्तर प्रदेश के आगरा में रील बनाकर ट्रोल होने वाली महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा की पुलिस विभाग से नौकरी चली गई तो अब वह नई मुसीबत में आ गई है।कानपुर की रहने वाली प्रियंका ने अपने ससुराल वालों पर अब गंभीर आरोप लगाए हैं।इतना ही नहीं उन्होंने इंस्टाग्राम पर पांच वीडियो अपलोड कर अपना दर्द भी बताया है।

ये भी पढें  Viral News : एक मां का बेटा 22 साल पहले हो गया था गुम, लौटने पर बना साधु, मां से ही मांगने लगा भिक्षा, भावुक हुए लोग

आपको बता दे कि प्रियंका की नौकरी जाने के बाद उनकी नौकरी फिर से लग गई थी लेकिन अब यह नौकरी ज्वाइन करने के दो दिन बाद ही फिर से इन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है।तथ्य छुपा कर उनकी मदद करने वाले क्लर्क को भी निलंबित कर दिया गया है।इसके बाद से विभाग में रील बनाने वालों को लेकर अन्य कर्मियों में भी डर बैठ गया है।मामला जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश में पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रियंका मिश्रा का कहना है कि पति की कई युवतियों के साथ दोस्ती है। ससुराल वालों से शिकायत की तो वह भी पति को समझने की जगह उसको ही प्रताड़ित करने लगे। इतना ही नहीं प्रियंका मोबाइल से स्क्रीनशॉट भी अपलोड किए हैं।

ये भी पढें  Snake Facts : जाने सांपों की उम्र होती है कितनी? क्या कोई सांप 500 साल तक भी रहता है जिंदा? जाने सांप से जुड़े फैक्ट्स

कानपुर की निवासी प्रियंका मिश्रा वर्ष 2020 में पुलिस विभाग में सिपाही बनी थी उन्हें झांसी में प्रशिक्षण के बाद वर्ष 2021 में आगरा भेजा गया। थाना एमएम गेट में महिला हेल्प डेस्क पर तैनात थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर रिवाल्वर हाथ में लेकर रील बनाई थी। उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। ड्यूटी पर रहते हुए रील बनाने पर कई लोगों ने सवाल उठाए थे।

मामला तत्कालीन एसएसपी मुनिराज जी. तक पहुंचा था। सिपाही को लाइन हाजिर किया। सिपाही ने आहत होकर खुद ही त्यागपत्र दे दिया। उनसे प्रशिक्षण में खर्च धनराशि भी जमा करा ली गई थी। इसके बाद 2023 में तथ्य छिपाकर प्रियंका मिश्रा ने क्लर्क की मदद से दोबारा नौकरी प्राप्त कर ली, लेकिन 48 घंटे बाद भी उन्हें फिर से नौकरी से निकाल दिया गया था।