अजब-गजबभारत की खबरें

शाम को शौच करने गई नई-नवेली दुल्हन, रातभर नहीं लौटी वापस, सुबह दूल्हे ने हर्जाने में मांगी साली

मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां एक शादी वाले घर में अचानक हंगामा मच गया। बताया जा रहा है जी दुल्हन को परिवार सुबह घर लेकर आया। वह शाम होने से पहले अपनी शादी में चढ़ाए हुए सारे गहने जेवरों को लेकर वहां से भाग गई।

भारत में आजकल शादियों का सीजन चल रहा है और इस दौरान कई अनोखी शादियां भी हो रही हैं। हमारे देश में शादी होना न सिर्फ रिश्ते की शुरुआत मानी जाती है। बल्कि से त्योहार के रूप में मनाया जाता है। लोग शादी में अपने सारे रिश्तेदारों नातेदारों को बुलाते हैं। लोग इसे अपनी जिंदगी का एक बेस्ट दिन मनाना चाहते हैं। लोग शादियों को घर में इज्जत के तौर पर भी देखते हैं और कोशिश करते हैं की शादियों में कोई कमी ना रह जाए।

ये भी पढें  Oscar 2024: बिना कपड़ों के ही ऑस्कर के स्टेज पर पहुंचे जॉन सीना, चौंक गए बड़े-बड़े स्टार्स, वीडियो वायरल

शिवपुरी के अमोला में रहने वाले एक परिवार ने अपने घर की नई-नवेली दुल्हन के स्वागत में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी थी. इस परिवार ने दुल्हन को समाज के सामने लाखों रुपए के गहना चढ़ाई थे। दुल्हन ने शादी के बाद सुबह गृह प्रवेश भी किया लेकिन किसी को यह नहीं पता था की दुल्हन के मन में क्या चल रहा है लेकिन शाम होते-होते सभी को दुल्हन के बारे में पता चल गया। सुबह विदाई के बाद दुल्हन अपने ससुराल पहुंची। दिन भर की उसने रस्में भी निभाई।

सभी नई नवेली दुल्हन के स्वागत में बिजी थे। इसी बीच शाम को दुल्हन ने टॉयलेट जाने की बात कही। घर में बाथरूम बना था लेकिन इसके बाद भी दुल्हन ने बाहर जाकर टॉयलेट करने को कहा। लोगों ने सोचा दुल्हन को घर में ऐसी ही आदत होगी। इसके बाद दुल्हन को सबने जाने दिया लेकिन दुल्हन शौच के बहाने कांड कर गई. शाम को घर से शौच का कहकर निकली दुल्हन दोबारा घर नहीं लौटी।शौच कह कर गई हुई दुल्हन काफी देर हो जाने के बाद जब घर नहीं आई तो घर वाले काफी परेशान हो गए। जब उन्होंने बाहर जाकर देखा और उसे ढूंढा तो उसका कोई भी नहीं मिला।

ये भी पढें  दूल्हे की कटी उंगलियां देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार, मामला बिगड़ने पर बुलानी पड़ी पुलिस

तभी खबर मिली की दुल्हन शादी में अपने चढ़ाए हुए गहने भी लेकर चली गई है। इसे सुनते ही घर में हंगामा मच गया। इज्जत जाने के डर से दूल्हा सीधे अपने ससुराल चला गया और लड़की की छोटी बहन से शादी करने की बात कहने लगा। इसके बाद लड़की वालों ने चार दिन का समय मांगा है। लड़की पक्ष में कहा कि अभी वह इस बात पर विचार करेंगे।