ताज़ा खबरेंधार्मिकराम मंदिर

Ram Mandir Latest News : 15 दिनों में भगवान श्री राम को चढ़ाया गया करोड़ो का चढ़ावा, राममय हो गए सब, सोना चांदी भी दिया दान में बढ़-चढ़कर

जब से राम लाल मंदिर में विराजमान हुए हैं तब से लोग लगातार उनके दर्शनों के लिए आ रहे हैं। इतना ही नहीं राम भक्त दिल खोलकर चढ़ावा भी चढ़ा रहे हैं। 15 दिनों में एक करोड़ से भी ज्यादा का चढ़ावा अब तक आ चुका है। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में सोना चांदी भी चढ़ाया गया है।अब हर माह 40 से 50 लाख का चढ़ावा यहां आता है।राम भक्त भगवान के दरबार में दिल खोलकर दान कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by The Sheikhpura (@thesheikhpura)

23 जनवरी से लगातार भक्ति मंदिर में आ रहे हैं। राम मंदिर में बालक राम के सामने रखे 6 दान पत्र में चढ़ावे की धनराशि की गिनती रविवार को रात आरती के बाद शुरू की गई जो रात 2:00 बजे तक चली। 15 दिन में भक्तों ने रामलाल को एक करोड़ का चढ़ावा अर्पित किया। रामलला के दान पात्र से बड़ी मात्रा में सोने चांदी के आभूषण भी मिले। मंदिर खुलने के बाद 15 दिनों में रामलला के दरबार में 30 लाख से ज्यादा भक्त पहुंचे बताया जा रहा है कि औसतन 2 लाख लोग रोज राम दरबार में अपनी हाजिरी लगा रहे हैं।

ये भी पढें  Ramanand Sagar Ramayan Actor : रामानंद सागर की रामायण में काम करने वाले वह मुस्लिम एक्टर जिन्होंने निभाए 11 से भी ज्यादा किरदार, अब है यह हाल

राम भक्त यहां आकर बालक राम के प्रति अपनी आस्था दिखा रहे हैं। कोई धन अर्पित कर रहा है तो कोई सोना चांदी भारी भीड़ के चलते भगवान राम के दरबार में रखे दान पात्रों में दान राशि की गिनती के लिए इन्हें पहले नहीं खोला गया था और इसमें लगातार दान जमा होता रहा जिसमें बड़ी संख्या में आभूषण भी पाए गए करीब 1 करोड़ से ज्यादा का चढ़ावा दान पात्रों में मिला है।

रविवार की रात भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों समेत 15 सदस्य टीम ने सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में छह दान पात्रों को खोलकर जमा सामानों को सुरक्षित रखा गया।उसके बाद उसमें जमा धनराशि की गिनती शुरू हुई चढ़ावा राशि और भेंट के सामानों को मंदिर परिसर के काउंटिंग रूम में बने कमरे में रखवा दिया गया।

ये भी पढें  Ramlala Mandal Puja Rituals : राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद भी 48 घंटे तक होते रहेगी भव्य पूजा, अयोध्या के विद्वान और संत इस पूजा को करेंगे पूरा।

राममंदिर ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता बताते हैं कि अस्थायी मंदिर में रामलला के दान पात्र में 40 से 50 लाख महीने का चढ़ावा आता था। नए मंदिर में यह चढ़ावा तीन गुना बढ़ गया है। पिछले 15 दिनों में ही एक करोड़ का चढ़ावा दान पात्र से प्राप्त हुआ है। हर 15 दिन पर दानपात्र के चढ़ावे की गिनती की जाती है।

प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मंदिर खुलने के बाद 15 दिन में करीब 15 करोड़ का दान प्राप्त हो चुका है राम मंदिर परिसर में 10 दान काउंटर बनाए गए इसके अलावा मंदिर के गर्भ ग्रह में जहां बालक राम विराजमान है , उनके सामने दर्शन मार्ग के पास छह बड़े आकार के दान पात्र रखे हैं।

ये भी पढें  सत्यपाल मलिक के घर और ऑफिस पर पड़ा सीबीआई का छापा, जम्मू कश्मीर में भी 30 ठिकानों पर मारी गई रेड, कीरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट केस में एक्शन

श्रद्धालु सीधे प्रभु को चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं। मंदिर परिसर में स्थापित किए गए दस दान काउंटर पर ट्रस्ट के कर्मचारी नियुक्त हैं। दान करने पर उसकी रसीद भी दी जाती है। दान का लेखा-जोखा रोजाना शाम को ट्रस्ट कार्यालय में जमा किया जाता है।

इस तरह निधि अर्पित कर रहे भक्त
22 जनवरी-3.17 करोड़
23 जनवरी-2.90 करोड़
24 जनवरी- 2.43 करोड़
25 जनवरी- 12.50 लाख
26 जनवरी- 1.15 करोड़
27 जनवरी- 31 लाख
28 जनवरी- 34.25 लाख
29 जनवरी-32.50 लाख
30 जनवरी-29.15 लाख
31 जनवरी- 54.42 लाख
01 फरवरी- 14.00 लाख
02 फरवरी- 08.25 लाख
03 फरवरी-10.14 लाख
04 फरवरी-22.35 लाख
05 फरवरी-20.17 लाख
06 फरवरी-40. 24 लाख