भोजपुरीमनोरंजनविडियोज़

Pawan Singh-Sunny Leone Romance : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने बॉलीवुड की लैला के साथ लगाए ठुमके, दोनों की केमिस्ट्री ने ढा दिया कहर

Pawan Singh-Sunny Leone Song: भोजपुरी के दबंग और सीनियर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने इस बार अपने जन्मदिन पर बवाल मचा दिया। उन्होंने एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ एक नया म्यूजिक वीडियो रिलीज किया जिसे एक ही दिन में 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह को आज हर कोई पहचानता है।उन्होंने न केवल अपनी एक्टिंग के बल पर बल्कि अपने सिंगिंग के बल पर लोगों को अपना बना लिया है। ऐसे में उन्होंने इस बार अपने जन्मदिन पर अपने फैस को एक बड़ा सरप्राइज दिया।

आज पवन सिंह देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी गाना गाते हैं।उनका गाना लॉलीपॉप लागेलू विदेश में भी बजाता है। भोजपुरी के बाद आप पवन सिंह पिछले दो सालों से हिंदी और भोजपुरी मिक्स गाने लेकर आ रहे हैं जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अब भोजपुरी स्टार ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक और म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया है, जिसके जरिए वो बॉलीवुड की ‘लैला’ यावी कि सनी लियोनी के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। उनका गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है।

पवन सिंह और सनी लियोन के गाने को डीआरजे रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के बोल है तेरी लाल चुनरिया वीडियो में आप देख सकते हैं कि पवन सिंह और सनी लियोनी के बीच कमल की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है इसमें ऐक्ट्रेस अपने स्टाइल से और पवन सिंह अपने भोजपुरिया स्वैग से सभी को रिझा रहे हैं सनी अपने तुमको से सभी को पागल कर रही हैं। गाने की धुन ‘लैला मैं लैला’ की तर्ज पर तैयार किया गया है। पवन, सनी की अदाओं पर फिदा नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं, ‘टूट ना जाए मेरा सब्र…।’ गाना इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। इसे 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

ये भी पढें  Shilpi Raj Private Video : अपने प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद जानिए सिंगर शिल्पी राज ने क्या कहा रो रो कर? बताई आपबीती

आपको बता दे कि इस गाने को पवन सिंह ने गया है और उनके साथ ज्योतिका टांगरी ने उनके साथ दिया है दोनों ही अपनी आवाज का जादू सभी पर चला रहे हैं । इसके म्यूजिक कंपोजर जावेद मोहसिन हैं। लिरिक्स रश्मि विर्ग ने लिखे हैं।

गौरतलब है कि पवन सिंह 5 जनवरी, 2024 को 38 साल के हो गए। उनका जन्म बिहार के आरा में हुआ था। उन्होंने बतौर सिंगर अपने करियर की शुरुआत 11 साल की उम्र में ही कर दिया था और आज वो अपनी आवाज के दम पर दुनियाभर में राज करते हैं। सिंगिंग के अलावा पवन फिल्मों में भी काम करते हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर हिट फिल्मों में अभिनय किया है।