ISRO ने फिर बजाया दुनिया में भारत का डंका, रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल का परीक्षण सफल
ISRO को आज बड़ी सफलता मिली है. ISRO की रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल तकनीक का परीक्षण सफल रहा है. कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज में शुक्रवार की सुबह करीब 7.10 बजे ISRO का रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल पुष्पक सफलतापूर्वक ऑटोमैटिक तरीके से रनवे पर लैंड हुआ.
रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल की सफल लैंडिंग पर ISRO ने बताया कि ‘रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल तकनीक के मामले में इसरो ने बड़ी कामयाबी हासिल की है’