भोजपुरीमनोरंजनविडियोज़

Ritesh Pandey and Madhu Sharma Roamance : रितेश पांडे और मधु शर्मा ने सोशल मीडिया का बढ़ाया पारा, गाने में रोमांस कर हर किसी को कर दिया मदहोश

यूं तो भोजपुरी इंडस्ट्री में कई सारे एक्टर एक्ट्रेस जाने जाते हैं और उनकी पापुलैरिटी भी बहुत ज्यादा है। ऐसे में इनका कोई ना कोई गाना भी सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है लेकिन इस समय रितेश पांडे और मधु शर्मा का एक रोमांटिक भोजपुरी गाना फैंस के बीच काफी तेजी से पसंद किया जा रहा है और यह गाना इंटरनेट पर भी छा रहा है।गाने में दोनों की प्यार भरी बॉन्डिंग को देखकर हर कोई इन पर प्यार लुटा रहा है और उनके डांस स्टेप भी लोगों का दिल जीत रहे हैं।

हिंदी गानों की तरह अब धीरे-धीरे लोग भोजपुरी गानों को भी काफी पसंद करने लगे हैं। भोजपुरी गाने सुनने वाले फैंस की आज कहीं भी कमी नहीं है। ऐसे में हर दिन कोई ना कोई गाना सोशल मीडिया पर ट्रेड करता ही रहता है और यह इतना ज्यादा वायरल होता है कि हर किसी की जुबान पर यह चढ़ा रहता है। यह गाने लगातार ट्रेडिंग रहते हैं। ऐसा ही एक गाना हाल ही में फैस के बीच काफी सुना और पसंद किया जा रहा है। यह गाना भोजपुरी एक्टर और सिंगर रितेश पांडे का है जिसमें उनके साथ भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस मधु शर्मा दिखाई दे रही हैं। गाने का नाम पतरे कमरिया हो है।

वही गाने में दोनों ने जोरदार डांस किया है। साथ ही दोनों गाने में रोमांस भी कर रहे हैं।यह गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यह गाना दोनों की फिल्म तू तू मैं मैं का है। गाने में दोनों की जोड़ी भी खूब पसंद की जा रही है इस गाने को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के ऑफिशल युटुब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने को रितेश पांडे ने खुद गया है और उनके साथ भोजपुरी सिंगर अलका झा ने दिया है। दोनों ने इसे अपने रोमांटिक अंदाज में गया है।इस गाने के बोल सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं जबकि गाने का म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। गाने को खूब पसंद किया जा रहा है जिसका अंदाजा गाने के वीडियो पर आ रहे हैं व्यूज से लगाया जा सकता है।इस वीडियो पर अब तक 70000 से ज्यादा व्यूज आ गए हैं। इसके अलावा गाने पर खूब लाइक्स भी मिल रहे हैं और लोग कमेंट भी कर रहे हैं।

ये भी पढें  Wedding Viral Video : शादी मे पहुंचे शख्श ने दिखाई अपनी अमीरी,उराये इतने सोने के सिक्के की लोग उठाते उठाते हो गये परेशान।

वहीं अगर प्रवीण कुमार गुडुरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म तू तू मैं मैं के बारे में बताया जाए तो यह एक हॉरर कॉमेडी मूवी है जिसमें रितेश पांडे और मधु शर्मा के अलावा विक्रांत सिंह और यामिनी सिंह भी नजर आ रहे हैं इस फिल्म को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।