क्रिकेटविडियोज़

MS Dhoni Hookah Video : MS धोनी पार्टी में दिखे हुक्का पीते हुए, आ गए ट्रोलर्स के निशाने पर,फैंस ने किया बचाव

एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है।इस वीडियो में धोनी हुक्का पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में धोनी पार्टी में एक ग्रुप के साथ खड़े हैं और उनके हाथ में हुक्के का पाइप दिखाई दे रहा है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज रहे एमएस धोनी रिटायरमेंट के इतने साल बाद फिर से एक बार लाइमलाइट में आ गए हैं। इसकी वजह यह है की फैस आज भी माही को पूरी तरह से फॉलो करते हैं और वह हमेशा जानने के लिए बेताब रहते हैं कि धोनी क्या कर रहे हैं और क्या नहीं।

ये भी पढें  Madhu Sharma and Nirahua Sexy Video : सर्दी में भी गर्मी का लेना चाहते हैं मजा तो निरहुआ और मधु शर्मा का यह रोमांटिक गाना है आपके लिए परफेक्ट

वही इस वक्त महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है जिसने सनसनी मचा दी है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि धोनी के मुंह से धुआं निकल रहा है तो आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला

इंटरनेट पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में धोनी एक पार्टी में नजर आ रहे हैं।उन्होंने ब्लैक कलर का सूट पहना है। माही के लंबे बाल उन पर काफी ज्यादा अच्छे लग रहे हैं। वीडियो में धोनी कुछ लोगों के साथ खड़े होकर बातें कर रहे हैं और उनके हाथ में हुक्के का पाइप भी है।

ये भी पढें  "क्रिकेट में फ़िनिशर धोनी, राजनीति में फ़िनिशर राहुल गांधी" : राजनाथ सिंह

वीडियो में धोनी हुक्के का ड्रैग लेकर मुंह से धुआं छोड़ते हैं उनकी इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर अब खलबली मचा दी है। कुछ फैंस माही की वीडियो को देखकर उनकी आलोचना कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें सपोर्ट भी कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान रहे जॉर्ज बेली ने भी इस बात को बताया है कि धोनी यंग प्लेयर्स के साथ बांड अच्छा करने के लिए कभी-कभी हुक्का पी लेते हैं।उन्होंने बताया कि माही को हुक्का पीना थोड़ा पसंद है इसलिए वह उनके रूम में ही रहता है।

जॉर्ज आईपीएल 2009, 2012, 2016 में एमएस धोनी के साथ खेल चुके हैं। 2009 और 2012 में बेली चेन्नई सुपर किंग्स तो 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के साथ जुड़े हुए थे। दोनों ही टीमों का हिस्सा एमएस धोनी भी थे।