मनोरंजन

Ekta Kapoor Web Series Shooting : एकता कपूर की वेब सीरीज 10 जून की रात की शूटिंग हुई शुरू, जाने किस एक्ट्रेस को मिला लीड रोल और कौन है एक्टर?

सीरियल ‘उड़ारियां’ और बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी अब जल्दी ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी नजर आने वाली है. प्रियंका जल्द ही एक फेमस वेब सीरीज में दिखाई देगी. प्रियंका चाहर चौधरी ने एकता कपूर के साथ मिलकर एक नए शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है। दोनों ने ही अपने इंस्टा पर इस शूटिंग की अनाउंसमेंट भी की है।

View this post on Instagram

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

उड़ारियां’ में अपने खास रोल के लिए जानी जाने वाली फेमस टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने एकता कपूर के साथ एक बड़ा प्रोजेक्ट साइन किया है, जिसकी शूटिंग भी अब शुरू हो गई है।

प्रियंका ने बिग बॉस 16 में रहने के दौरान भी काफी हाई लेवल का फेम हासिल कर लिया है। प्रियंका ने रियलिटी शो में एकता का ध्यान अपनी ओर खींचा जिसके बाद एकता कपूर ने उन्हें एक बड़ा ऑफर दिया है। एकता ने तब शो में यह भी कहा था कि एक कंटेस्टेंट को वह कुछ खास ऑफर भी करेंगे। जिसका पता उसे बाहर आकर ही चलेगा अब यह खुलासा हो गया है कि वह कंटेस्टेंट प्रियंका ही थी ।

ये भी पढें  Pracchand Ashok New Promo : एकता कपूर का शो प्रचंड अशोक का प्रोमो हुआ रिलीज, लोगों ने कहा नागिन को भी पीछे छोड़ दिया इसने

पावरहाउस मेकर एकता कपूर ने ‘बिग बॉस 16’ के घर में ये खास घोषणा की थी, जहां उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट के लिए लीड एक्ट्रेस को कास्ट करने की बात कही थी। एकता कपूर ने अपने कास्टिंग और प्रोजेक्ट दोनों को ही छुपा कर रखा था लेकिन अब प्रियंका चार चौधरी ने एकता की वेब सीरीज के सेट से पर्दे के पीछे की कुछ तस्वीरें सभी के साथ शेयर की है। प्रियंका चाहर चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक्साइटमेंट और आभार को जताते हुए लिखा ‘तो चलिए इस कहानी की शुरुआत करते हैं, आप सभी के प्यार से। आइए शुरू करें!!!! #दस जून की रात #प्रियंकाचाहरचौधरी।’

ये भी पढें  Pawan Singh - Monalisa Romance Video : मोनालिसा ने सुहागरात पर किया पलंगतोड़ डांस, पवन सिंह ने भर-भरकर किया रोमांस

प्रियंका ने वेब सीरीज में अपने कैरेक्टर के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी, जिससे फैंस के बीच एक्साइटमेंट बनी हुई है और वे अधिक जानकारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एकता कपूर ने अपनी इस वेब सीरीज को 10 जून की रात टाइटल दिया है। इसके बाद लोगों के बीच इस सीरीज को लेकर दिलचस्पी और बढ़ गई है।वही आपको बता दे कि प्रियंका के साथ इसमें तुषार कपूर भी खास रोल में दिखाई देंगे ‘

हालांकि उनके किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन प्रियंका के फैंस इस नई सीरीज के बारे में अभी से एक्साइटेड हो गए हैं। छोटे पर्दे से एकता कपूर की वेब सीरीज में लीड रोल करने तक प्रियंका का सफर उनकी बढ़ती लोकप्रियता का उदाहरण है। जैसे ही प्रियंका इस नए चैप्टर की शुरुआत कर रही हैं, उनके फैंस उनसे एक और शानदार परफॉर्मेंस की उम्मीद कर रहे हैं।