टीवी शो & सीरियलमनोरंजन

Bigg Boss 17 Ankita Lokhande : अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह को लेकर दिए गए बयान की वजह से आ गई ट्रोलर्स के निशाने पर, रिया चक्रवर्ती ने कही सही बात

बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे एक बार फिर से दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बात करते हुए दिखाई दी। इस बार वह अपने ही बयान में बुरी तरह फस गई है। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह क्लॉस्टेरोफोबिया था, जबकि पहले उन्होंने कुछ और ही दावा किया था और रिया चक्रवर्ती को गलत ठहराया था।

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों रियलिटी शो बिग बॉस 17 में दिखाई दे रही है। उनके साथ उनके पति विक्की जैन भी इस शो के कंटेस्टेंट बने हुए हैं। शो में एक बार फिर से अंकिता अपने एक बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करते हुए दिखाई दी। उन्होंने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह के एंजायटी डिसऑर्डर क्लॉस्टेरोफोबिया को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है, इसके बाद वह अपने बयान पर खुद फंस गई है।सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस बयान पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं और उन्हें दोगला और झूठी भी कह रहे हैं।
बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे ने यह कहा कि सुशांत सिंह राजपूत को भी क्लॉस्टेरोफोबिया था। ये एक एंग्जाइटी डिसऑर्डर है, जो डर से संबंधित समस्या है। अब आपको बताते हैं कि आखिर इस बयान पर इतना हल्ला क्यों मच गया है।

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के मरने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सुशांत को क्लॉस्टेरोफोबिया था। उन्होंने खुद रिया को बताया था कि उन्हें फ्लाइट से बहुत क्लॉस्टेरोफोबिया है। इसके लिए वो एक दवा भी लेते हैं। उनके पास वो दवा हमेशा रहती थी और फ्लाइट में बैठने से पहले वो उसे जरूर खाते थे।

रिया के इस दावे को अंकिता ने खारिज कर दिया था उन्होंने सुशांत का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह खुद फ्लाइट उड़ते हुए दिख रहे थे इसे शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्शन में लिखा था , ‘क्या ये क्लॉस्टेरोफोबिया है? तुम हमेशा उड़ना चाहते थे और तुमने किया। हमें तुम पर गर्व है।’

ये भी पढें  Rhea Chakraborty OOPS Moment : रिया चक्रवर्ती ने कैमरे के सामने किया कुछ ऐसा की हो गई उप्स मोमेंट का शिकार, पैपराजी को लगा दी फटकार

जबकि साल 2015 में सुशांत ने खुद खुलासा किया था कि वो क्लॉस्टेरोफोबिया से जूझ रहे हैं। अपने एक इंटरव्यू में उनके साथ सच और झूठ से जुड़ा हुआ गेम खेला गया था उन्हें अपने बारे में तीन फैक्ट्स बांटने थे जिसमें से एक झूठा था सुशांत ने तीन चीजें बताईं- 1. उन्हें क्लॉस्टेरोफोबिया है, 2. वो हर दिन 6 घंटे सोते हैं, 3. वो बहुत बुरे सिंगर हैं। बाद में उन्होंने खुलासा किया कि वो दूसरी वाली बात झूठी है। उन्हें नींद ना आने की बीमारी है और वो हर दिन सिर्फ दो घंटे ही सो पाते हैं।