लव क्राइम

Sasur Bahu love story : पहली बार बहू को देखते ही ससुर का आ गया दिल, घर से भगा लाया, फिर एक बच्चे के साथ पहुंचा बेटे के पास

Sasur Aur Bahu Ka Pyaa: आज इंटरनेट की दुनिया में हमें कई सारी अजीबोगरीब खबरें सुनने को मिलती हैं। इन खबरों को सुनने के बाद काफी हैरानी भी होती है और मन में कई सारे सवाल भी उठाते हैं। हमें लगता है कि क्या ऐसा भी दुनिया में होता है ऐसा ही एक रिश्तो को शर्मसार करने वाला और चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है जहां एक शख्स अपने सगे बेटी की बहू का आशिक बन गया और उससे शादी भी कर ली। यह मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का है जहां अपने पति से तलाक लेने के बाद एक महिला ने अपने ससुर से शादी की और उसके साथ रहने लगी। दोनों ने शादी भी की।

ये भी पढें  Munger Love Story : पति ने पत्नी को पढ़ा लिखा कर बनाया बिहार में टीचर, फिर पत्नी पति को छोड़कर चली गई प्रेमी के साथ

जिले में बिसौली कोतवाली क्षेत्र स्थित दबथरा गांव में पति को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दर्ज करवा दी. इसके बाद जब पति को पता चला तो और भी चौंकाने वाली बात सामने आई।कोर्ट में शादी होने के कागजात देखकर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।शादी के वक्त पत्नी नाबालिक थी और वह अपनी मर्जी से ससुर के साथ गई थी और दोनों ने कोर्ट में शादी भी की थी।बताया जा रहा है कि साल 2016 में शख्स की जिस समय शादी हुई तब दोनों ही नाबालिक थे। लड़के की शादी इसलिए जल्दी कर दी गई थी क्योंकि उसकी मां का निधन 2015 में हो गया था।

शादी के बाद जब दुल्हन घर आई तो ससुर देखते उसे दिल दे बैठा. दोनों में प्रेम संबंध हो गए और दोनों घर छोड़कर फरार हो गए. इसके बाद लड़की भी अपने ससुर के प्यार में पागल हो गई और उसने अपने पति को तलाक दे दिया।साल 2016 में ही महिला ने अपने ससुर से शादी भी रचा ली और दोनों भाग गए।बताया जा रहा है कि ससुर पेशे से सफाईकर्मी है और उसका नाम देवानंद है और उसकी बहू का 2 साल का बच्चा भी है।पिछले कई महीनो से अपने पिता और पत्नी को ढूंढ रहे पति को इस बात की जानकारी हुई तो परिवार में खूब कलह भी हुई। पुलिस ने उसके पिता और पत्नी को बुलाया. गांव में पंचायत भी हुई और दोनों के विवाह को पंचों ने मान्यता दे दी और साथ रहने की अनुमति भी दे दी.