भोजपुरीमनोरंजन

Bhojpuri Actors And Actress : भोजपुरी फिल्मों से लेकर राजनीति में जाने तक का सफर जाने कैसा रहा इन एक्टर एक्ट्रेस का

भोजपुरी जगत में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने सिनेमा में तो नाम कमाया ही साथ ही उन्होंने राजनीति में भी सफलता कायम की। इन एक्टर एक्ट्रेस ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया।इसके बाद इन्होंने राजनीति की तरफ रुख किया। इस लिस्ट में कई बड़े-बड़े सितारों के नाम शामिल है। इसमें अक्षरा सिंह से लेकर रवि किशन और निरहुआ जैसे नाम बेहद मशहूर है।

आज के समय में भोजपुरी इंडस्ट्री के एक्टर एक्ट्रेस काफी पॉपुलर चेहरे हैं जिन्हें केवल सिनेमा में ही नहीं बल्कि अब आप राजनीति में भी देख सकते हैं।भोजपुरी इंडस्ट्री आज बॉलीवुड इंडस्ट्री से काम नहीं है।यह इंडस्ट्री हर मामले में सबको पीछे छोड़ रही है। इसमें कई ऐसे सितारे हैं जो भोजपुरी जगत का बड़ा चेहरा है।साथ ही सफलता पर होने के बाद भी इन्होंने राजनीति की तरफ अपना रुख कर लिया। आइए जानिए कौन है यह स्टार ?

ये भी पढें  Tv Actress Ohanna Shivanand : कभी दिल मिल गए सीरियल से फेमस हुई थी यह एक्ट्रेस, अब फैंस फिर से देख हुए परेशान, बोले कुछ गड़बड़ है

रवि किशन से लेकर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ तक ये लिस्ट काफी लंबी है. सफलता की उंचाईयों पर पहुंचने के बाद भी ये सितारे राजनीति में अपना हाथ आजमा रहे हैं.
दिनेश लाल यादव निरहुआ

दिनेश लाल यादव निरहुआ की फैन फॉलोइंग हर जगह है ऐसे में लाखों करोड़ों लोग इन्हें पसंद करते हैं और यह भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे भी हैं। इन्होंने एक्टिंग की दुनिया के अलावा सपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा फिर हारने के बाद इन्होंने सपा को छोड़कर भाजपा में एंट्री ली .

मनोज तिवारी

मनोज तिवारी भी भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सिंगर एक्टर और गीतकार है लेकिन अब इन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली है। मनोज ने भी भारतीय जनता पार्टी को चुन लिया है और वह दिल्ली अध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं

ये भी पढें  Nirahua - Aamrapali Romance Video : निरहुआ ने आम्रपाली को आधी रात उठाकर किया यहां वहां किस और फिर किया जबरदस्त रोमांस

कुणाल सिंह

View this post on Instagram

A post shared by Kunal Singh (@actorkunalsingh)

एक्टर कुणाल सिंह भी भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर है। आपको बता दे कि वह भी राजनीति में अपना सिक्का जमा चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी।

रवि किशन

भोजपुरी सिनेमा में शायरी कोई ऐसा होगा जो रवि किशन को नहीं जानता होगा। रवि किशन भोजपुरी इंडस्ट्री के ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के भी जाने-माने चेहरे हैं। इन्होंने भी अपनी कड़ी मेहनत से सफलता पाई। अब इन्होंने भोजपुरी फिल्मों को छोड़कर राजनीति अपना ली है।

ये भी पढें  Bhojpuri Actor : इस भोजपुरी एक्टर की पर्सनल लाइफ हमेशा रही विवादों से भरी, भोजपुरी इंडस्ट्री में हुए सुपरहिट, जाने कौन है यह?

अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह ने भी हाल ही में राजनीति में कदम रखा है वह हमेशा ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है। अक्षरा ने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को ज्वाइन किया है. इसी के साथ, उन्होंने अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत कर दी है. फिल्म के साथ साथ अब अक्षरा चुनावी मैदान में भी नजर आएंगी.