योगी के मंत्री का बड़ा बयान, कहा: ‘भाजपा गंगा जैसी, चाहे जो डुबकी लगाये पवित्र हो जाये…’

उत्तर प्रदेश में भाजपा के साढे 4 साल पूरा होने पर भाजपा के कई मंत्रियों ने कांग्रेस पर खूब सारे तंज कसे. प्रेसवार्ता में उन्होंने कांग्रेस और सपा को आड़े हाथ लिया। बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को भाजपा में शामिल करने के सवाल पर भाजपा के नेता लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा हमारी पार्टी गंगा की तरह है यहां जो आएगा पवित्र हो जाएगा.

कलेक्ट्रेट के अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में किसानों के सवाल पर उप्र सरकार के पशुधन मत्स्य एवं दुग्ध विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं के प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने बताया कि भाजपा ने किसानों के 36000 करोड़ के कर्ज को भी माफ किया . और साथ ही साथ यह भी कहा कि किसान और देश के लोग आज परेशान है तो उसके कारण कांग्रेस है.

साथ ही साथ लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि सपा हमारे मामले में क्या दखल करेगी.पहले तो अखिलेश यादव अपने चाचा के साथ अपने झगड़े को निपटाये.

इस पर उनसे सवाल किया गया कि वह शिवपाल यादव को अपनी पार्टी में शामिल करेंगे, इस पर वह बोले कि भाजपा तो गंगा जैसी है, यहां जो आएगा डुबकी लगाएगा पवित्र हो जाएगा।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से उन्नति कर रहा है। सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है। उन्नति के पांच रास्ते हैं शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, यातायात का साधन सड़क परिवहन और रोजगार। कोरोना जैसी आपदा पहली बार आई, जब साइकिल से लेकर हवाई जहाज तक पूरी दुनिया में बंद हो गए। ऐसी स्थिति का भारत में बड़ी हिम्मत के साथ मुकाबला किया।

साथ ही साथ लक्ष्मी नारायण चौधरी ने भाजपा के कई सारी खूबियों को गिनाया. इस बयान के बाद विपक्ष ने भी कई सारे भाजपा पर तंज कसे हैं.

Janhvi Kapoor Photos: हुस्नपरी की अदाओं पर फिर मर मिटे लोग Shubman Gill की बहन के सामने सारा अली भी है फेल Hina Khan : रेड हॉट अवतार देखकर भड़के लोग, Photos पर बोले ‘शर्म करो उमराह के बाद ये?’ Suhana Khan : खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं सुहाना, देखिए उनके लुक्स जानिए Sonakshi Sinha के जन्मदिन पर उनके ब्रांड Soezi के बारे में
Janhvi Kapoor Photos: हुस्नपरी की अदाओं पर फिर मर मिटे लोग Shubman Gill की बहन के सामने सारा अली भी है फेल Hina Khan : रेड हॉट अवतार देखकर भड़के लोग, Photos पर बोले ‘शर्म करो उमराह के बाद ये?’ Suhana Khan : खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं सुहाना, देखिए उनके लुक्स जानिए Sonakshi Sinha के जन्मदिन पर उनके ब्रांड Soezi के बारे में