सालों बाद हुआ खुलासा यह लड़की थी सलमान का पहला प्यार, आज इनकी बेटी भी कर चुकी है बॉलीवुड में डेब्यू
बॉलीवुड के सुपरस्टार उर्फ भाईजान का रुतबा कुछ अलग ही है । लाखों लोग उन्हे चाहते और पसंद करते हैं। भाईजान को भारत में ही नहीं बल्कि देश विदेश के लोगों का भी भरपूर प्यार मिलता है। 27 दिसंबर को सलमान खान का 57 वा जन्मदिन था।
सलमान का जन्म सलीम खान और सुशीला चरक के घर पर इंदौर में हुआ था। सलमान ने युवा अवस्था में पहुंचते ही एक्टर बनने का सपना देख लिया था। साल 1988 में सलमान की पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी आई थी। सलमान की यह पहली फिल्म थी जिसमे सल्लू लीड एक्टर का रोल अदा कर रहे थे। इस फिल्म के बाद सलमान खान ने कभी पिछे मुड़ कर नहीं देखा।

भाईजान ने अभी तक शादी तो नहीं कि पर कई एक्ट्रेसेज के साथ उनके अफेयर के चर्चे खूब पॉपुलर रहे।लोगों का मानना है कि भाईजान विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय से प्यार करते थे पर फिर एक्ट्रेस कि शादी हो गई और इनका प्यार अधूरा ही रह गया। लेकिन आपको बता दें एक्टर की पहली प्यार ऐश नहीं बल्कि शाहीन जाफरी थीं। सल्लू मियां 19 साल की उम्र में ही इनसे मोहब्ब्त कर बैठे थे। शाहीन एक मॉडल थीं ।आप जानकार हैरान रह जाएंगे कि भाईजान का प्यार इतना प्योर था कि शाहीन के घर वो दूध ब्रेड पहुंचाने भी चले जाते थे।

उनकी एक दूसरे से मुलाकात कियारा आडवाणी की मां जेनेविव आडवाणी ने करवाई थीं। दोनों मुलाकात के बाद एक दूसरे को डेट करने लगे थे। उनके परिवार वाले भी रिश्ते से खुश थे और बात उनकी शादी तक पहुंच चुकी थी पर फिर भाईजान की मुलाकात मॉडल और मिस इंडिया रह चुकी संगीता बिजलानी से हुई और इनका रिश्ता टूट गया।सायशा सहगल जो फिल्म शिवाय में नजर आईं थीं वो मॉडल शाहीन की ही बेटी हैं।
