वीडियो : कंटेस्टेंट रोहित ठाकुर को देख बहक गए करण जौहर, बीच शो में हो गए दोनों रोमांटिक
छोटे पर्दे पर आने वाला टैलेंट शो ‘हुनरबाज़- देश की शान’ अपनी शुरुआत से पहले ही सुर्खियां बना रहा है। यह इसलिए क्योंकि ‘हुनरबाज़- देश की शान’ शो का एक वीडियो इन्टरनेट और सोशल मीडिया पर काफी तेज गति से लोगों के बीच वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करण जौहर जो इस शो के जज है वो काफी आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फनी वीडियो को लोगों द्वारा काफी शेयर किया और ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

इस वायरल प्रोमो में इस शो के जज करण जौहर जब शो में आए तो एक कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करते वह दिखाई दे रहे हैं। शो के जज करण जौहर उस कंटेस्टेंट के संग रोमेंटिक तरीके से डांस भी कर रहे हैं। जिसे देखने के बाद शो में आई प्रशंसक और अन्य जज और ज्यूरी के अन्य जज भी अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं। साथ ही दोनों लोग डांस करते-करते स्टेज तक चले जाते हैं और कुछ ऐसी हरकते करने लगते हैं जिसे देखकर लोग पेट पकड़ कर हंसने लगते हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिनाँक 22 जनवरी 2022 को रिलीज़ होने वाले यह टीवी शो ‘हुनरबाज़- देश की शान’ में लोग अपने अंदर छिपी हुई किसी भी कला का प्रदर्शन कर सकते हैं। इस शो में लोग नाच सकते हैं, गाना गा सकते हैं, स्टंट कर दिखा सकते हैं और भी बहुत कुछ तरह की करतब । वहीं हम बात करें इस प्रसिद्ध टीवी शो के जज की तो इस शो के जज के तौर पर मशहूर डायरेक्टर करण जौहर, बेहद खूबसूरत अभिनेत्री परिणिती चोपड़ा और हमारे सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती रहेंगे।
छोटे पर्दे का इस शो का पहला एपिसोड 22 जनवरी को रिलीज़ होगा। उससे पहले इस शो का प्रोमो सोशल मीडिया मे काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि शो के जज करण जौहर ने शो में आए एक प्रतियोगी रोहित ठाकुर के साथ रोमेंटिक डांस करते हुये नज़र आ रहे हैं। कंटेस्टेंट रोहित ठाकुर ने ल़डकियों की तरह कलरफुल ड्रेस पहने हुए हैं औऱ साथ ही बिल्कुल लड़कियों के जैसे वो तैयार भी हुए थे।
कुछ देर बैकग्राउंड में ‘कुछ-कुछ होता है’ सॉन्ग बजने लगता है। उसके बाद दोनों ‘टिप- टिप बरसा पानी’ सॉन्ग पर दोनों डांस करने लगते हैं। फिर दोनों स्टेज की तरफ आगे बढ़ते हैं और करण सहसा ही रोहित पर एक जग भरकर पानी उड़ेल देते हैं। जिसे देखकर अन्य जज हंसी को अपनी नहीं रोक नहीं पाते हैं और काफी जोर-जोर से वे हंसने लगते हैं। ये वीडियो लोगों के बीच बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है।