वीडियो : अलग होने की खबरों के बीच प्रियंका ने सबके सामने उड़ाया निक का मज़ाक, कहा – वो छोटा है उससे नहीं हो पाता
बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा
काफी समय बाद बॉलीवुड फिल्म में नज़र आने वाली हैं। जिसमें फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फिल्म ‘जी ले ज़रा’ एक्ट्रेस का अपकमिंग प्रोजेक्ट होने वाला है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) दिखाई देंगे।
इन दिनों प्रियंका का निक और उनके भाइयों का मज़ाक उड़ाते हुए वीडियो खूब वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने उनके और निक के बीच 10 साल के अंतर से लेकर उनके सक्सेसफुल करियर तक की बात की है।

जोनस ब्रदर्स (Jonas Brothers) को रोस्ट करने वाला शो ‘द जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ है। जिसमें हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने निक के साथ उनके भाइयों का खूब मज़ाक उड़ाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा रहा है कि
प्रियंका (Priyanka Chopra) स्टेज पर खड़ी हैं। जबकि जोनस ब्रदर्स एक कोने में सोफे पर बैठे हुए हैं। साथ ही बड़ी संख्या में दर्शक भी वहां मौजूद हैं। प्रियंका कहती हैं, “मैं बहुत सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रही हूं, आज रात अपने पति निक जोनस और उनके भाइयों को भी रोस्ट करते हुए, जिनका नाम मुझे कभी याद नहीं रहता। मैं भारत से हूं, एक ऐसा देश जहां की संस्कृति, संगीत और मनोरंजन बहुत समृद्ध है इसलिए साफ है कि वह जोनस ब्रदर्स के लिए नहीं बना है।”
निक और मुझमें 10 साल का फासला है। जी हां, 90 के दशक के बहुत से पॉप कल्चर के उदाहरण वह नहीं समझ पाता है और मैं उसे वह समझाती हूं। जो कि ठीक भी है, क्योंकि हम दोनों एक-दूसरे को सिखाते हैं। वो मुझे सिखाता है कि टिक टॉक कैसे इस्तेमाल करें और मैं उसे बताती हूं कि एक सफल एक्टिंग करियर क्या होता है।” प्रियंका की इस रोस्टिंग पर वहां मौजूद दर्शक हंसने लगते हैं।