आज की खबर : T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत, दिल्ली NCR में बढ़ा प्रदूषण,बिहार में महापर्व छठ पूजा शुरू ….
1.लगातार तीसरे दिन प्रदूषण से बेहाल दिल्ली-NCR
दिवाली के बाद लगातार ‘गंभीर’ कैटिगिरी में बनी हुई है दिल्ली-एनसीआर की हवा। एयर पलूशन में पराली की हिस्सेदारी भी बढ़कर 40 फीसदी हुई। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पड़ोसी राज्यों से पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की।
2.पाकिस्तानी नौसेना ने भारतीय मछुआरों को गोली मारी-
पाकिस्तानी नौसेना ने गुजरात तट के पास अरब सागर में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी की। इसमें एक मछुआरे की मौत, एक अन्य जख्मी हुआ। भारत ने मछुआरों पर फायरिंग किए जाने पर नाराजगी जताई। सरकारी सूत्रों के मुताबिक- भारत इस मामले को राजनयिक स्तर पर पाकिस्तान के सामने उठाएगा।

3.मेघालय के राज्यपाल का केंद्र पर निशाना-
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने किसान आंदोलन का हल नहीं निकलने पर एक बार फिर केंद्र सरकार पर तंज कसा। मलिक ने कहा- एक जानवर मरता है तो दिल्ली के नेताओं का शोक संदेश आता है; हमारे 600 किसान शहीद हो गए, उनके बारे में कोई नेता नहीं बोला।
4.टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत-
टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया। अफगानिस्तान की हार के साथ भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया।
5.आम बजट के लिए व्यापार जगत से मांगा सुझाव-
वित्त मंत्रालय ने 2022-23 के आम बजट के लिए उद्योगों और व्यापार निकायों से मांगा सुझाव। कारोबार जगत आर्थिक गतिविधियों से जुड़े अपने सुझाव को 15 नवंबर तक मंत्रालय के पास भेज सकता है।
6.पंजाब सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाया-
पंजाब सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाया। अब राज्य में पेट्रोल 10 और डीजल पांच रुपये सस्ता हो जाएगा। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कैबिनेट मीटिंग के बाद इस फैसले की जानकारी दी।
7.शेयर बाजार का हाल-
नरमी के साथ खुले एशियाई बाजार। यूरोपीय मार्केट्स में तेजी का रुख। वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए थे सेंसेक्स और निफ्टी।
8.इतिहास में आज का दिन-
1895 में भौतिक शास्त्री विल्हेम कोनार्ड रॉन्टजन ने एक्स-रे की खोज की। 2008 में भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-1 चन्द्रमा की कक्षा में पहुंचा। 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया।
9.मौसम समाचार-
उत्तर भारत में तेज हवा चलने से सर्दी बढ़ी। यूपी और बिहार के कुछ जिलों में कोहरे ने भी दस्तक दी। उधर, तमिलनाडु में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल। स्कूल-कॉलेज दो दिन के लिए बंद किए गए।
10. बिहार में आज से शुरू हुआ 4 दिन का महापर्व छठ पूजा