गुरुवार राशिफल : आज भगवान विष्णु के कृपा से इन छह राशि वालों के सपने होंगे साकार, धन लाभ के बनेंगे योग

मेष – आज का दिन आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज महत्वकाक्षाओं की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न होगा। आप प्रसन्न हो जाएंगे, विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है।

Thursday horoscope
आज भगवान विष्णु के कृपा से इन छह राशि वालों के सपने होंगे साकार

वृष – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने घर गृहस्थी की दैनिक आवश्यकताओ की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं, आज बिजनेस मे यदि आपके कुछ विरोधी हैं, तो वह आपको परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आज आप अपने दिल व दिमाग दोनों को खोलकर ही कार्य करें।

मिथुन – आज का दिन आप की राजनीतिक गतिविधियों में कुछ रुकावट पैदा करेगा, इसलिए राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को सतर्कता बरतनी होगी। यदि आप आज किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह धन आज आपको आसानी से मिल जाएगा।

कर्क – आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए मिलाजुला रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा, लेकिन इसके बावजूद भी आप अपने दैनिक कार्य के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, इससे उनको मानसिक शांति मिलेगी।

सिंह – आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। समाज में आज कुछ सामाजिक कार्य करने के कारण आपकी एक अच्छी समाज छवि बनेगी, आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे। समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी।

कन्या – आज आपका अपने जीवन साथी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन उसमें आपको अपनी वाणी के नियंत्रण को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह लंबा चल सकता है और इसमें आपको तनाव मिल सकता है। यदि आप आज किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योंकि उसे वापस उतारना बहुत मुश्किल होगा।

तुला -आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आज आपने अपने बिजनेस पार्टनर से मदद मांगी, तो वह आसानी से मिल जाएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिसे परिवार के सदस्यों द्धारा मंजूरी मिल सकती है।

वृश्चिक – आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपको दूसरों की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपके आत्म सम्मान मे वृद्धि होगी और आपको संतुष्टि मिलेगी। समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

धनु – आज का दिन आपको अपने मधुर व्यवहार से अपने सभी कार्य को निपटाना होगा, नहीं तो परिवार के किसी सदस्य से आज आपका अनबन हो सकती है। बहन व भाई के विवाह में आ रही बाधा को आज कोई परिजन सुलझा सकता है।

मकर – आज किसी नई डील के फाइनल होने से आपके व्यापार में आज आपको भरपूर धन लाभ हो सकता है, जिसके कारण आप की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आपकी पत्नी व संतान की अचानक तबीयत खराब होने के कारण आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा।विद्यार्थी यदि किसी नए कोर्स में दाखिला लेने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा।

कुंभ – आज का दिन आपको सफलता की सीढ़ी चढ़ाएगा। बड़ी मात्रा में आज आपके हाथ धन लग सकता है, जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्नचित्त रहेगा और आप अपने परिवार के सभी सदस्यों की मदद करने में सफल रहेंगे। ससुराल पक्ष की ओर से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

मीन– आज का दिन आपके लिए और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। आज आपको अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, तो जिससे आप प्रसन्न होंगे। आज आप अपनी किसी प्रियजन के घर जा सकते हैं। विद्यार्थी के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान की सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ी देख आज मन प्रसन्न होगा।

Janhvi Kapoor Photos: हुस्नपरी की अदाओं पर फिर मर मिटे लोग Shubman Gill की बहन के सामने सारा अली भी है फेल Hina Khan : रेड हॉट अवतार देखकर भड़के लोग, Photos पर बोले ‘शर्म करो उमराह के बाद ये?’ Suhana Khan : खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं सुहाना, देखिए उनके लुक्स जानिए Sonakshi Sinha के जन्मदिन पर उनके ब्रांड Soezi के बारे में
Janhvi Kapoor Photos: हुस्नपरी की अदाओं पर फिर मर मिटे लोग Shubman Gill की बहन के सामने सारा अली भी है फेल Hina Khan : रेड हॉट अवतार देखकर भड़के लोग, Photos पर बोले ‘शर्म करो उमराह के बाद ये?’ Suhana Khan : खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं सुहाना, देखिए उनके लुक्स जानिए Sonakshi Sinha के जन्मदिन पर उनके ब्रांड Soezi के बारे में