राजकुमार की बेटी से परेशान होकर शाहिद कपूर ने लिखवाई थी पुलिस में रिपोर्ट, कर गयी थी हदें पार
बॉलीवुड में ऐसे कई सारे एक्टर /एक्ट्रेस है जो बड़े एक्टर एक्ट्रेस के बच्चे होते हुए भी बॉलीवुड में अपना नाम नहीं बना पाए l कई स्टार की तो बस स्ट्रगलर बनकर ही रह गएl
आज हम आपको बताने वाले हैं राजकुमार की बेटी वास्तविकता पंडित के बारे में. वास्तविकता पंडित ने अपनी जिंदगी में कई सारे संघर्ष किया. लेकिन वह सफल नहीं हो पाई. वास्तविकता फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाई लेकिन उन्होंने एक ऐसा काम कर दिया जिसके बाद से वह सुर्खियों में छा गई.
वास्तविकता के पिता अभिनेता राजकुमार बहुत बड़े सुपरस्टार रहे, जबकि वो एक अपने पिता के जैसी इंच मात्र भी नहीं बन पायी।
वास्तविकता ने उस वक्त हद कर दी जब वो मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर के पीछे हाथ धोकर पड़ गयी थी। शाहिद कपूर जब-जब अपने घर से बाहर निकलते वो उनका रास्ता रोक कर खड़ी हो जाती और अपने आप को शाहिद का सबसे बड़ा फैन बताती। मगर यहां सच्चाई कुछ और ही थी। वास्तव में वास्तविकता मन ही मन शाहिद कपूर से प्यार करने लगी थी।
शाहिद कपूर के प्यार का जूनून वास्तविकता के सिर पर इस कदर सवार था कि वो शाहिद की हर हरकत पर नज़र रखने लगी थी। यहां तक कि शाहिद के करीब रहने के चक्कर में उन्हीं के घर के पास एक फ्लैट ले लिया। वास्तविकता की इन हरकतों को पहले तो शाहिद ने नज़रअंदाज़ किया, लेकिन जब पानी सिर के ऊपर चला गया तो मजबूरन शाहिद को कठोर कदम उठाना पड़ा।
वास्तविकता कभी शाहिद कपूर के घर पहुंच जाती और उनके घर घर का दरवाजा खटखटाती रहती तो कभी खुद को शाहिद की पत्नी बताती। ये बात वो सभी से कहती। वास्तविकता को ना तो कोई बीमारी थी और ना ही वो किसी पागलपन का शिकार थी, इसी वजह से उनकी ऐसी हरकतों से उनके करीबी सरप्राइज रह गए थे।
शाहिद कपूर के पुलिस में लिखित शिकायत करने के बाद से वास्तविकता पंडित कहां है और क्या कर रही है, किस हाल में है, इस बारे में कोई खबर नहीं है।