धोनी पर साक्षी से पहले ये एक्ट्रेस छिड़कती थी जान ! अफेयर तक की हुई चर्चा
फेमस क्रिकेटर एमएस धोनी(Mahendra Singh Dhoni) और साक्षी धोनी की शादी से पहले साउथ इंडियन फिल्म की खूबसूरत ऐक्ट्रेस राय लक्ष्मी (Raai Lakshmi) धोनी पे फिदा थीं। माही के इस एक्ट्रेस से रिलेशनशिप खूब चर्चे थे। इस बारे में धोनी ने तो कभी भी नहीं बताया पर एक्ट्रेस ने खुद इन बातों का खुलासा किया। दोनों की लव स्टोरी काफी मशहूर थी। उनकी पहली मुलाकात आईपीएल के वक़्त 2008 में हुई थी। इसी वक़्त इनका लिंकअप हो गया था पर आगे चलके इनका ब्रेकअप हो गया ।
राय लक्ष्मी साउथ इंडस्ट्री कि जानी मानी एक्ट्रेस हैं। पर उनकी इसके साथ साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की एक्स गर्लफ्रेंड के तौर पर भी एक पहचान है। एक्ट्रेस आईपीएल 2008 के पहले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ब्रांड एम्बेसडर थीं। वहीं माही सीएसके के कप्तान थे। यहीं से दोनों का लिंकअप हुआ और फिर इनके इश्क के चर्चे सुर्खियां बटोरने लगे।
एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘Karka Kasadara’ से की थी। साउथ के साथ ही एक्ट्रेस बॉलीवुड की फिल्म अकीरा में भी नजर आईं थीं। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने माया का रोल निभाया था। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी जिसके बाद एक्ट्रेस जूली 2′ और ‘ऑफिसर अर्जुन सिंह IPS बैच 2000’ में भी नजर आईं।
राय लक्ष्मी ने धोनी कि बायोपिक पे बनी फिल्म रिलीज होने के बाद कहा था कि वो और धोनी बस अच्छे दोस्त थे । ऐसे में उन्हे समझ ने आता क्यूं लोग उनकी अतीत की बातें आज भी करते हैं। वो एक साल से भी कम वक़्त तक साथ रहे थे । ऐसे में दोनों एक दूसरे की इज्जत करते हैं पर रिलेशन का नहीं सोच सकते। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि अब तो धोनी अपनी जिंदगी में आगे भी बढ़ गए हैं पर वो वहीं हैं। ऐसे में अब उनकी बातें नहीं होनी चाहिए। आपको बताते चलें महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2010 में साक्षी धोनी से शादी कर ली थी और अब उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है जिनका नाम जीवा है।