प्रियंका चोपड़ा और नीक जोनस के रिश्ते में बड़ी खटास, जल्द ले सकते हैं अलग होने का फैसला
अपने बॉलीवुड की देशी और दुनिया की ग्लोबल गर्ल प्रियंका चोपड़ा ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में छाई हुई है। देशी गर्ल लगभग हर रोज़ सुर्खियों का अहम हिस्सा बनती ही है पति नीक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के इश्क के चर्चे इंटरनेशनल मीडिया में भी कवरेज का हिस्सा बने रहते हैं। दोनो कपल गोल पूरी दुनिया को देते ही रहते है, यही वजह है कि इस जोड़े को चाहने वालों की संख्या करोड़ों हैं। मगर शायद अब जो सुर्खियां प्रियंका ने हासिल की है उस वजह से उन करोड़ों चाहने वालों का दिल जरूर टूट सकता है। दरअसल अभी से कुछ देर पहले यानी बीतें 22 नवम्बर की रात प्रियंका ने अपने इंस्टा बायों में कुछ बदलाव किये हैं। प्रियंका द्वारा किये गए यह बदलाव अब सुर्खियों की वजह है।

दरअसल आज प्रियंका ने अपने इंस्टा बायो से जोनस सरनेम हटा लिया है। चूंकि जोनस सरनेम उन्हें उनके पति नीक जोनस के ज़रिए मिला था। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले चिंता में पड़ गए हैं कि कई सरनेम के साथ कहीं नीक को भी अपनी ज़िंदगी से बाहर तो नहीं निकाल दिया। लोगों का मानना है कि दोनों के रिश्ते में फिलहाल कुछ अच्छा नहीं चल रहा, जिस वजह से उन्होंने यह कदम उठाने का फैसला लिया। कुछ का कहना है कि अब इनके रिश्ते की उम्र हो गयी है अब यह दोनों अलग हो रहे हैं। हालांकि यहां यह ध्यान देने योग्य बातें हैं कि प्रियंका ने अपने पति के सरनेम जोनस के साथ-साथ अपने पिता के चोपड़ा सरनेम को भी हटा दिया है। अब उनके इंस्टा बायो पर सिर्फ प्रियंका नाम है।

अब सोशल मीडिया पर कब तक इस बात पर चर्चा नहीं होती। लिहाजा प्रियंका के इस बदलाव पर जमकर लोगों ने चर्चा की और कहा – मैं कहने वाली थी कि ऐसा हो ही नहीं सकता कि निक और प्रियंका का ब्रेकअप हो गया है। वो दोनों अभी दिवाली पर तो साथ ही थे। लेकिन अब लगता है कि मैं गलत हूं।’ अन्य यूजर ने सवाल किए, ‘क्या निक और प्रियंका का तलाक हो गया है???’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मैं कह रही हूं निक और प्रियंका के रिश्ते में कुछ तो गड़बड़ चल रही है। ये बात मैंने तब भी कही थी जब वो क्लीवलैंड में थे। उनका पूरा परिवार उनके साथ था, लेकिन पत्नी प्रियंका नहीं थीं।’

गौरतलब है कि अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और नीक जोनस को साथ में दिवाली सेलिब्रेट करते हुए देखा गया था। दोनों इस दौरान अपने नए नवेले घर में जिसे दोनों ने अपनी अपनी कमाई से खरीदा है वहां दिवाली मानते देखे गए थे। इस सेलिब्रेशन में हॉलीवुड के कई जाने-माने सेलेब्स शामिल हुए थे। प्रियंका ने अपनी दिवाली पार्टी की कई तस्वीरें भी शेयर की थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।