सैफ अली खान की 5000 करोड़ की संपत्ति में बेटे तैमूर को और उनके भाई को फूटी कौड़ी भी नहीं होगी नसीब
सैफ अली खान पटौदी खानदान के दसवें नवाब है,और भोपाल में उनके खानदान की हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति है| कहा जा रहा है कि इस संपत्ति पर मालिकाना हक सिर्फ और सिर्फ सैफ अली खान का ही रहेगा उनके दोनों बेटे तैमूर और जहांगीर को एक फूटी कौड़ी भी नहीं मिलेगी, यही विवाद की जड़ है पर ऐसा क्यों होगा इसकी वजह काफी पेचीदा है| चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं जैसा कि हम सब जानते हैं कि सैफ अली खान नवाब के परिवार से ताल्लुक रखते हैं नवाब है तो संपत्ति तो होगी लिहाजा भोपाल के अलावा हरियाणा दिल्ली और उनके राज्य मे उनकी संपत्ति है|

सैफ अली खान के पास 5000 करोड से ज्यादा की संपत्ति है पर यह सारी संपत्ति अभी विवादों में फंसी हुई है दरअसल उस संपत्ति का मालिकाना हक सैफ अली खान के परदादा और भोपाल रियासत के आखिरी नवाब हमीदुल्लाह खान का था मगर दिसंबर 2016 में सरकार द्वारा एनीमी प्रॉपर्टी प्रोटेक्शन एंड रजिस्ट्रेशन एक्ट मे अमेंडमेंट के लिए पांचवी पास ऑर्डिनेंस लाने के बाद यह संपत्ति अब शत्रु संपत्ति के जद में आ चुकी हैं|
इसमें उनकी पूरी चल अचल संपत्ति शामिल है| शत्रु संपत्ति विभाग फिलहाल इस मामले की जांच कर रहा है| बाप के संपत्ति पर बेटी का हक होता है इसलिए सबको पता था कि सैफ की सारी संपत्ति उनके दोनों बेटे का ही होगा|
माना जाता है कि सैफ की 5000 करोड़ की संपत्ति उनके बेटे को ही होगी मगर शत्रु संपत्ति के आने के बाद उन्हें फूटी कौड़ी भी नसीब नहीं होगी हालांकि अभी तक इस मामले में कोई फैसला नहीं आया है और सरकारी जांच अभी पूरी नहीं हुई है| तथा भोपाल नवाब खानदान के पास अभी भी 2700 एकड़ जमीन है कई परिवार के कब्जे में है तो किसी किसी पर अभी मुकदमें चल रहे हैं|