मनोरंजन

शत्रुघ्न सिन्हा की दुलारी बनने जा रही है दुल्हन, बचपन के प्यार के साथ सोनाक्षी करेंगी शादी- बनेगी सलमान के घर की बहु

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली पड़ गयी है इश्क में, और ये इश्क कोई चार दिन का इश्क नहीं बल्कि बचपन वाला है।सोनाक्षी की प्रेम कहानी ऐसी प्रेम कहानी है, जिसने अपने दौर में काफी सुर्खियां बटोरी, मीडिया में इस प्रेम कहानी का खूब चर्चा मचा था तब। जब भी बॉलीवुड की दबंग गर्ल को मीडिया ने उस हैंडसम अभिनेता के साथ देखा, और सोनाक्षी से सवाल पूछा तो वे बिना कोई जवाब दिए बस मुस्कुरा कर चल दी।

satrudhn sinha

कहते हैं ना इश्क और मुश्क छुपाये नहीं छुपते, जितना इस आग को बुझाया जाता है ये उतना ही भड़कता है। दिल और दिमाग बस एक ही नाम चलता है, और दिल दुआ करता है कि काश पल भर को ही सही मगर अपने प्यार का एक दीदार हो जाये। प्यार सबको एक ही हाल पर ला कर छोड़ देता है, फिर चाहे आम व्यक्ति हो या सेलिब्रिटी कोई भी इश्क से जीत नहीं पाता। बड़े पर्दों पर चाहे वे कितनी भी वे एक्टिंग कर लें मगर जब उनके चाहने वाला सामने आ जाता है तो तमाम एक्टिंग धरी की धरी रह जाती है और प्यार चेहरे पे लालिमा बिखेरता हुआ खुद ही सामने आ जाता है।

sonakshi

यह कहानी तब शुरू हुई जब सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी दमदार उपस्थिति फिल्मी पर्दे पर कर दर्ज करा दी थी। ठीक उसी दौरान सोनाक्षी की मुलाकात सोहेल खान के साले साहब यानी सीमा सचदेवा के भाई बंटी सचदेवा से हुई। देखते ही देखते दोनों की दोस्ती और रंग लाने लगी, गाहे बगाहे दोनों अक्सर साथ देखे जाने लगे। धीरे धीरे यह दोस्ती उसी अंजाम पर पहुंची जिस अंजाम पर अक्सर दोस्ती पहुंचा करती है, यानी दोनों में जल्द ही मोहब्बत हो गई। दरअसल बंटी सचदेवा वो शख्स है जिन्होंने अपने हुनर के दम पर इंडस्ट्री में अपना एक मुकाम हासिल किया था, यही बात सोनाक्षी सिन्हा को उनके और नजदीक ला रही थी। कहा जाता है कि दोनों ही रिश्ते को ले कर काफी गंभीर थे और इसे शादी की खूबसूरत शक्ल भी देने वाले थे। हालांकि कहते है ना जीवन की धारा में काफी उतार चढ़ाव होते हैं, इसका असर इस रिश्ते पर भी देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार बंटी में सोनाक्षी अपने फ्यूचर तो देखती थी मगर वे इतनी जल्दी शादी के बंधन में बंधना नहीं चाहती थी।

sonakshi sinha

दरअसल वो समय बॉलीवुड में उनका शुरुआती दौर था और उन्हें उस समय वे जबरदस्त कामयाबी भी हासिल कर रही थी। वे नहीं चाहती थी कि किसी भी वजह से उनका यह बढ़ता करियर बर्बाद हो जाये। बंटी के सामने सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी यह दुविधा खुल कर बता दी। कहा जाता है कि बंटी की बहन सीमा और सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा इस रिश्ते के बारे में जानते थे। और उन्हें इस रिश्ते से किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं थी। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।