शमिता शेट्टी का छलका दर्द, कहा – निशांत भट्ट ने मेरे साथ की थी गंदी हरकत
टीवी के विवादित शो बिग बॉस को इस बार ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज किया गया है। इस बार शो के अंदर घर के सदस्यों में शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी भी शामिल है, शो में वे जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहीं हैं। दर्शकों के द्वारा भी शमिता शेट्टी को काफी पसंद और सपोर्ट किया जा रहा है। वहीं अभी हाल ही में शो के अंदर बतौर प्रतियोगी निशांत भट्ट भी शामिल हुए हैं।

इस पर शमिता शेट्टी ने शो के दौरान हाल ही में कोरियोग्राफर निशांत भट्ट को ले कर हैरान करने वाला खुलासा किया। जिसके बाद अब इसी बात की चर्चा चारो ओर हो रही है। दरअसल शमिता शेट्टी ने बताया कि एक बार निशांत ने उनके साथ गंदी हरकतें करने की कोशिश की थी। निशांत भट्ट ने उस दौरान सभी लिमिट भी क्रास कर दी थी, जिससे वे बेहद नाराज हो गयी थी और उन्होंने कोरियोग्राफर को भी काफी सुनाते हुए चेतावनी भी थी।
दरअसल शमिता शेट्टी ने बिग बॉस में निशांत भट्ट के बारे में बात करते हुए कहा वो पहले से उन्हें जानती हैं। लेकिन इसके बावजुद भी वे निशांत से दूरी बना कर ही रहना चाहती हैं। दरअसल बेड पर लेटे हुए शमिता शेट्टी ने दिव्या अग्रवाल को बताया कि ‘मैं उस इंस्डिेंट के बारे में मेंशन नहीं करना चाहती, लेकिन एक बार निशांत भट्ट ने … मेरे साथ लाइन क्रॉस की थी और मुझे ये पसंद नहीं आया था।’ मैंने उसे सख्ती से कहा कि उसने गलत किया और इसके बाद मुझसे बात न करें। मैंने सोचा कि मुझे इससे दूरी रखनी चाहिए। स्टैज पर भी जब मैंने उसे देखा तो मैंने रिएक्शन दिया कि मैं उसे जानती हूं।
गौरतलब है कि करण जौहर के साथ मंच साझा करने के दौरान शो के होस्ट करण ने शमिता शेट्टी से पूछा था कि क्या वे निशांत को जानती हैं। इसके जवाब में अभिनेत्री ने हां में जवाब दिया था। उन्होंने बताया था कि वे दोनों साथ में काम कर चुके हैं। बता दें निशांत भट्ट पेशे से कोरियोग्राफी करते हैं, और उन्हें फेम मिला था डांस दीवाने के मंच से। इस बार बिग बॉस में निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी की एंट्री एक साथ करवाई थी और उसी दौरान करण जौहर ने उनसे यह सवाल पूछे थे।
हालांकि घर में एक साथ इंट्री लेने के बाद भी शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट एक दूसरे से दूरी बनाए हुए है। यह दोनों घर में इस तरह रहते हैं जैसे एक दूसरे को जानते ही ना हो, वहीं इसी बीच शमिता शेट्टी का निशांत भट्ट को ले कर किया गया यह खुलासा काफी सुर्खियां बटोर रहा है।