Sagarika Ghatge Birthday : शाही परिवार की बेटी हैं ‘चक दे इंडिया’ की सागरिका घाटगे, शादी के बाद इंडस्ट्री से हो गईं दूर

‘चक दे इंडिया’ फिल्म में बेहद खूबसूरत किरदार प्रीति सभरवाल ने अपनी लाजवाब खूबसूरती से सबको अपनी ओर आकर्षित किया था। इस किरदार को निभाने वाली अदाकारा थी सागरिका घाटके। उन्होंने बतौर शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘चक दे इंडिया’ से अपने फिल्मी करियर में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद अभिनेत्री सागरिका कई अन्य सिनेमा में भी नजर आईं लेकिन साल 2017 में उन्होंने भारतीय क्रिकेटर जहीर खान से शादी कर ली, उसके के बाद से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। अदाकारा सागरिका घाटगे का जन्मदिन 8 जनवरी को है। उनके जन्मदिन के दिन पर चलिए जानते हैं उनकी जीवन से जुड़ी कुछ मुख्य बातें।

सागरिका घाटगे – फोटो : इंस्टाग्राम

राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी रही हैं सागरिका
फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में तो वैसे सागरिका ने एक हॉकी खिलाड़ी का ही किरदार निभाया ही था और बड़े ही आत्मबल और दमदार तरीके से अपना किरदार को उभारा था, लेकिन आपको पता है क्या कि असल जिंदगी में भी सागरिका राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी रह चुकी हैं।

Sagarika Ghatge
Sagarika Ghatge

शाही परिवार से ताल्लुकात हैं अभिनेत्री सागरिका घाटगेके –
सागरिका घाटगे हिन्दी सिनेमा उद्योग की जानी मानी हस्ती विजयेंद्र घाटगे की बेटी हैं, जो हिंदी फिल्म उद्योग की जानी-मानी हस्ती हैं। सागरिका की दादी और विजयेंद्र घाटगे की मां सीता राजे घाटगे मध्य प्रदेश में इंदौर के महाराज तुकोजीराव होलकर की पुत्री थीं। तो इस प्रकार से सागरिका घाटगे का रिश्ता शाही परिवार से ताल्लुकात रखता हैं।

सागरिका घाटगे
सागरिका घाटगे – फोटो : insta

कॉलेज से ही मिलने लगे थे फिल्मों के अवसर

जब सागरिका घाटगे कॉलेज में अपनी पढाई कर रही थी, तभी ही उन्हें विज्ञापन में अभिनय करने के लिए कई अवसर मिलने लगे, लेकिन उनके पिता व अभिनेता ने उनकी पढ़ाई की वजह से उनका काम करने के लिए लिए मना कर दिया। अपनी डिग्री की पढ़ाई पूरी करने के बाद सागरिका ने अपना करियर फ़िल्मों में शुरू किया।

सागरिका घाटगे और जहीर खान
सागरिका घाटगे और जहीर खान – फोटो : सोशल मीडिया

अगर बात किया जाये सागरिका और भारतीय क्रिकेटर जहीर खान के रिश्तों की तो इनका रिश्ता बड़ा ही प्यारा है। इनका रिश्ता उस समय लोगों के सामने आया जब दोनों एक साथ में क्रिकेटर युवराज सिंह और हेजल कील के शादी के बाद हुए रिसेप्शन पर पहुंचे थे। दोनों की मुलाकात एक दोस्त के द्वारा हुई थी।  सागरिका ने साल 2017 में जहीर खान से शादी कर ली थी

Suhana Khan : खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं सुहाना, देखिए उनके लुक्स जानिए Sonakshi Sinha के जन्मदिन पर उनके ब्रांड Soezi के बारे में Sushil Kumar Birthday : ओलंपिक से तिहाड़ तक… ऐसी है दिग्गज पहलवान की विवादित कहानी WTC 2023 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज Karan-Tejashwi: 9 साल छोटी गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप? परेशान एक्टर बोला- बस दिखावा करते हैं
Suhana Khan : खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं सुहाना, देखिए उनके लुक्स जानिए Sonakshi Sinha के जन्मदिन पर उनके ब्रांड Soezi के बारे में Sushil Kumar Birthday : ओलंपिक से तिहाड़ तक… ऐसी है दिग्गज पहलवान की विवादित कहानी WTC 2023 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज Karan-Tejashwi: 9 साल छोटी गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप? परेशान एक्टर बोला- बस दिखावा करते हैं