पुनीत राजकुमार के लिए शोक सन्देश जारी करना भारी पड़ा रजनीकांत को, बुरी तरह हो गए ट्रोल
रजनीकांत जिन्हे सिर्फ देश ही नहीं विदेशों में भी लोग थलाइवा के नाम से जानते हैं खासकर दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में उनकी एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। लोग उनके डांस स्टेप्स वीडियोज, डायलॉग्स के दीवाने हैं, वो कुछ भी करे वायरल हो ही जाता है पर आजकल वह बुरी तरह से ट्रोलिंग के शिकार हैं।मालूम हो की सुपरस्टार रजनीकांत सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय हैं। अक्सर अपने ट्वीट के द्वारा वे अपने विचारों को दर्शकों के साथ साझा करते हैं। किन्तु इस बार उनका ऐसा करना लोगों को पसंद नहीं आ रहा। मालूम हो की कन्नड़ फिल्मों के दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने एक ट्वीट किया था जिसमे वे अपनी संवेदनायें व्यक्त करते हुए लिखते है, ‘मैं आपके निधन को स्वीकार नहीं कर पा रहा हूं, पुनीत.. रेस्ट इन पीस माय चाइल्ड’।

मालूम हो की पुनीत राजकुमार के आकस्मिक निधन से उनके फैंस को गहरा धक्का पहुंचा है। पर ऐसे में लगभग 10 दिन बाद रजनीकांत द्वारा शोक संवेदना व्यक्त करने कारण उनपर सवाल खड़े हो गए हैं।ये बात तो फिर दर्शक स्वीकार कर लेते लेकिन इसी के साथ रजनीकांत ने अपनी बेटी सौंदर्या के ऐप पर अपलोडेड एक ऑडियो का लिंक भी शेयर किया है, जो दर्शकों को रास नहीं आया। पुनीत राजकुमार के प्रशंसकों को ऐसा लग रहा है कि रजनीकांत ने अभिनेता को श्रद्धांजलि नहीं दी है, बल्कि वह तो अपनी बेटी के ऐप का प्रचार कर रहे हैं। बस इसी बात के लिए अब सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा कि ‘आप जैसे दिग्गज को ऐप प्रमोशन के लिए शोक संदेश का सहारा नहीं लेना चाहिए’। एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यह एक शोक संदेश है या ऐप का प्रचार’? गौरतलब है कि, बीते 29 अक्टूबर को पुनीत राजकुमार का कार्डिएक अरेस्ट के कारण निधन हो गया था।