अजय देवगन संग रुद्र में नजर आईं Raashii Khanna का है साउथ में बोलबाला, सिंगिंग से भी जीता फैंस का दिल
कोरोना काल में एक समय ऐसा भी आया जब बॉलीवुड पूरी तरह से ओटीटी पर निर्भर हो गया था। अब हाल यह है कि बॉलीवुड का हर बड़ा स्टार ओटीटी पर डेब्यू करने को बेताब है। हाल ही में सुपरस्टार अजय देवगन ने वेब सीरीज रुद्र से अपना ओटीटी डेब्यू किया है। इसमें उनके साथ राशि खन्ना नजर आई थीं।

राशि खन्ना साउथ इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं और वह काफी समय से साउथ इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जॉन अब्राहम के साथ फिल्म मद्रास कैफे से की थी।
इसके बाद उन्होंने साउथ फिल्मों की ओर रुख किया। आज वह साउथ इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। उन्होंने साल 2013 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन इसके बाद उन्होंने एक भी बॉलीवुड फिल्म नहीं की।
अब लगभग एक दशक बाद वह युद्ध नाम की एक बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा हैं। इस फिल्म में वह दिशा पटानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी। ज्यादातर उन्होंने तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम किया है। लेकिन वह 1-2 मलयालम फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
राशि की खास बात यह है कि वह सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक अच्छी सिंगर भी हैं। ज्यादातर उन्होंने तेलुगु फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। उन्होंने एक मलयालम फिल्म के लिए भी अपनी आवाज दी है।
राशि खन्ना दिल्ली की रहने वाली हैं और उनकी उम्र 31 साल है। बहुत ही कम समय में उन्होंने काफी फैन फॉलोइंग बना ली है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनके करीब 8 मिलियन फैंस हैं।
राशि ने लेडी श्रीराम कॉलेज से अंग्रेजी ऑनर्स में बीए किया है। एक बच्चे के रूप में, राशि एक गायक बनना चाहती थी। लेकिन जैसे-जैसे वह बड़ी होती गई और पढ़ाई में उसकी रुचि बढ़ती गई, उसने आईएएस अधिकारी बनने का मन बना लिया।
रिपोर्ट्स की मुताबिक तो फिल्मों में आने से पहले वह कई विज्ञापनों में कॉपीराइटर की भूमिका में थीं। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग वर्कशॉप ली। इस दौरान उन्हें जॉन अब्राहम की फिल्म में काम करने का मौका मिला। इसके बाद से राशि ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अब वह बॉलीवुड में भी वापसी करने जा रही हैं।